iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजयशंकर ने ब्रिटिश विदेश मंत्री को किया फोन, इन मुद्दों पर की...

जयशंकर ने ब्रिटिश विदेश मंत्री को किया फोन, इन मुद्दों पर की गंभीर चर्चा!!

Date:

National News

Buland kesari-विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के अपने समकक्ष डेविड लैमी के साथ फोन पर बातचीत के दौरान बांग्लादेश में उभरते हालात पर चर्चा की। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने और लैमी ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर भी विचार-विमर्श किया।

जयशंकर ने कहा, ‘‘आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से फोन पर बात हुई। बांग्लादेश और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई।” जयशंकर और ब्रिटिश विदेश मंत्री के बीच यह बातचीत बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की लंदन में शरण लेने की प्रारंभिक योजना की पृष्ठभूमि में हुई है। ब्रिटेन द्वारा हालांकि उन्हें शरण देने में संकोच किये जाने के कारण यह योजना अवरुद्ध हो गई है।

नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया था और देश छोड़कर चली गईं। पद से इस्तीफा देने के कुछ ही समय बाद 76 वर्षीय हसीना लंदन जाने की योजना के साथ दिल्ली के निकट हिंडन स्थित वायुसैनिक अड्डे पर उतरी थीं। यह योजना सफल नहीं हो सकी क्योंकि ब्रिटेन ने संकेत दिया कि उन्हें (शेख हसीना) अपने देश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों की किसी भी संभावित जांच के खिलाफ कानूनी संरक्षण नहीं मिल सकता है।

लैमी ने सोमवार को लंदन में एक बयान में कहा था कि बांग्लादेश में पिछले दो सप्ताह में हुई जबरदस्त हिंसा में जानमाल की काफी क्षति हुई है तथा देश ‘‘घटनाओं की संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूर्ण एवं स्वतंत्र जांच का हकदार है।” ऐसा कहा जा रहा है कि हसीना शरण लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात, बेलारूस, कतर, सऊदी अरब और फिनलैंड समेत कई विकल्पों पर विचार कर रही हैं।

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू किया ‘हर घर तिरंगा अभियान’, DP बदलकर ‘X’ कर लोगों से की अपील

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਦੇ ਪੰਜਾਬੀ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣਗੇ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ,CM ਮਾਨ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ!!

iTree Network Solutions +91-8699235413

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਿੱਖ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਦੀ ਗੋਲ਼ੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਮੌਤ!

ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਗੋਲਡਨ ਇਨਕਲੇਵ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸਪੇਅਰ...

21 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸੱਦਾ, ਜਾਣੋ ਕਿਸਨੇ ਕੀਤਾ ਬੰਦ ਦਾ ਐਲਾਨ!

ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਅਤੇ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਨੂੰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਅਦਾਰਿਆਂ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਦਲੇ, ਪੜ੍ਹੋ ਪੂਰੀ ਲਿਸਟ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਕੁਝ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪਣੇ ਕਈ ਨਗਰ ਕਮੇਟੀਆਂ, ਯੋਜਨਾ ਬੋਰਡਾਂ, ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀਆਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਚੇਅਰਮੈਨਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਆਪਣੇ...

You cannot copy content of this page