Buland kesari/जालंधर के नकोदर स्थित बिलगा इलाके में चोरी की एक घटना सामने आई है। गांव कल्याणपुर में एक घर से चोरों ने सोना, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ित सोहन सिंह पुत्र जोगा सिंह, निवासी कल्याणपुर, थाना बिलगा, तहसील फिल्लौर ने बताया कि वह पिछले चार-पांच दिनों से अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। जब वे आज घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर के सभी ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।
सोहन सिंह के अनुसार, चोरों ने घर से लगभग पांच तोले सोना, सात हजार रुपये नकद और कुछ अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी तुरंत बिलगा पुलिस स्टेशन को दी गई।
पहले भी हो चुकी चोरी की घटनाएं
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिलगा और आसपास के गांवों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।



Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








