iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में कैंटर ने कार को मारी टक्कर:पेट्रोल पंप मालिक बाल-बाल बचे;...

जालंधर में कैंटर ने कार को मारी टक्कर:पेट्रोल पंप मालिक बाल-बाल बचे; पुलिस ने ड्राइवर को ‌BMC चौक पर दबोचा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के फुटबॉल चौक और एपीजे कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार हरियाणा नंबर के कैंटर ने आई-20 कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार सवार पेट्रोल पंप मालिक बाल-बाल बच गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

रेड लाइट पर हुआ हादसा

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ित कार सवार की पहचान स्थानीय पेट्रोल पंप मालिक भारत भूषण चावला ने बताया कि वह अपने ऑफिस से आ रहे थे और एपीजे कॉलेज के पास रेड लाइट पर खड़े थे। जैसे ही ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन हुआ, उन्होंने अपनी आई-20 कार आगे बढ़ाई।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने लापरवाही से गाड़ी घुमाई और उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

आरोपी ने भागने का किया प्रयास

हादसे के बाद कैंटर चालक ने गाड़ी रोकने से मना कर दिया और मौके से भाग खड़ा हुआ। पीड़ित भारत भूषण चावला ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और अन्य लोगों की मदद से उस कैंटर का पीछा करना शुरू किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

रास्ते में पुलिस के जवानों को भी इसकी सूचना दी गई। आरोपी चालक पुलिस को चकमा देकर एक के बाद एक चौक पार करता हुआ भागता रहा। आखिरकार बीएमसी चौक के पास पुलिस और पीड़ित ने घेराबंदी करके कैंटर को जबरन रुकवाया।

कंटेनर चालक जानकारी देते हुए।
कंटेनर चालक जानकारी देते हुए।

पेट्रोल पंप मालिक जानकारी देते हुए।
पेट्रोल पंप मालिक जानकारी देते हुए।

चालक के नशे में होने का शक

पीड़ित और मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हरियाणा नंबर (HR 24) वाले इस कैंटर का चालक बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। वह खाली कैंटर लेकर जा रहा था और उसकी हरकतों को देखकर लग रहा था कि वह किसी गंभीर नशे की हालत में था।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब में आज से आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान:CM मान ने एक्स पर पोस्ट किया; हर महीने 10 हजार लोगों को काट रहे डॉग्स

Buland kesari/पंजाब में आज (22 मई) से जान के लिए खतरा और खुंखार लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए मुहिम चलेगी। CM भगवंत मान...

You cannot copy content of this page