iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब में आज से आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान:CM मान ने एक्स...

पंजाब में आज से आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान:CM मान ने एक्स पर पोस्ट किया; हर महीने 10 हजार लोगों को काट रहे डॉग्स

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पंजाब में आज (22 मई) से जान के लिए खतरा और खुंखार लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए मुहिम चलेगी। CM भगवंत मान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए एक्स पर पोस्ट कर मुहिम चलाने की जानकारी दी। सीएम मान ने लिखा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब सरकार बच्चों और राहगीरों की जान के लिए खतरा बने लावारिस और जानलेवा कुत्तों को खत्म करने के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू करने जा रही है। इससे पहले 10 मार्च 2026 को पंजाब -चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग ने इस मामले सुओ मोटो लेकर पंजाब के नगर निगम कमिश्नरों और स्वास्थ्य विभाग से कुत्तों को काटने के केसों के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एक दैनिक अखबार में प्रकाशित कुत्तों के आंकड़ों पर आयोग ने कहा था कि 3.34 लाख डॉग बाइट के मामले चौंकाने वाले हैं। लावारिस कुत्ते सार्वजनिक सुरक्षा के लिए बड़ी चिंता बन गए हैं। बता दें कि पंजाब में 2025 में डॉग बाइट के 3.34 लाख मामले रिपोर्ट हुए थे जबकि 2026 में अब तक 50 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

जस्टिस संत प्रकाश और जस्टिस गुरबीर सिंह जता चुके चिंता पंजाब -चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस संत प्रकाश और सदस्य जस्टिस गुरबीर सिंह पर आधारित आयोग ने जालंधर, लुधियाना, पटियाला और संगरूर के नगर निगम कमिश्नरों सहित निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब को नोटिस जारी कर कुत्तों के काटने के मामलों की रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आयोग ने कहा था कि 2025 के 3.34 लाख मामलों में ही अगर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाता है तो सूबा सरकार पर 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय बोझ पड़ेगा। अकेले संगरूर जिले में ही नगर कौंसिल को 10 करोड़ रुपए का खर्च उठाना पड़ सकता है।

5 साल में तीन गुना बढ़े कुत्तों के काटने के केस हेल्थ विभाग पंजाब के आंकड़ों के अनुसार पिछले 5 सालों में पंजाब में कुत्तों के काटने के मामले तीन गुना बढ़े हैं। साल 2020 में जहां 1 लाख 10 हजार 472 मामले दर्ज थे, वहीं यह बढ़कर 2021 में 1 लाख 26 हजार 842 हो गए। इसी तरह साल 2022 में 1 लाख 65 हजार 133 मामले रिकॉर्ड हुए और 2023 में भी यह आंकड़े 1 लाख 65 हजार 133 ही दर्ज किए गए।

इसके बाद 2024 में यह मामले बढ़कर 2 लाख 13 हजार 521 हुए और 2025 में रिकॉर्ड तोड़ 3 लाख 34 हजार 736 तक पहुंच गए। 2026 की बात करें तो अब तक पंजाब में 5 महीने में 50 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

पुलिस का सारा ध्यान चालान काटने पर, जनता जाए भाड़ में?

बुलंद केसरी/ जैसे-जैसे सरकार का कार्यकाल खत्म होने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

हाईवे पर पलटा टिप्पर, 4 किमी लंबा जाम:कार चालक की लापरवाही से हादसा, बीच सड़क खड़ा किया था वाहन, ड्राइवर घायल

Buland kesari/शहर के चौगिटी फ्लाईओवर के पास हाईवे पर एक कार चालक की बड़ी लापरवाही के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर खड़ी...

You cannot copy content of this page