iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला:चेहरा ढक शॉप में पहुंचे...

जालंधर में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला:चेहरा ढक शॉप में पहुंचे हमलावर, दातर छोड़ भागे; पुरानी रंजिश में वारदात

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के व्यापारिक क्षेत्र दिलकुशा मार्केट से गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने एक दुकान की ऊपरी मंजिल पर घुसकर संदीप अहूजा (रिंकू मेडिकोज) नामक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से हमलावरों का हथियार बरामद कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पूरी तैयारी के साथ आए थे हमलावर

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार, घटना दिलकुशा मार्केट की एक दवाइयों वाली दुकान (रिंकू मेडिकोज) की है। बताया जा रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने दुकान की पहली मंजिल पर स्थित गोदाम या केबिन में घुसकर संदीप अहूजा पर हमला किया।

हमले के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि भागते समय एक हमलावर ने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था।

घटनास्थल से पुलिस ने दातर किया बरामद।
घटनास्थल से पुलिस ने दातर किया बरामद।

पुलिस ने हथियार किया बरामद

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को घटनास्थल से वो तेजधार हथियार (दातर/किरच) बरामद हो गया है, जिससे हमला किया गया था। पुलिस ने इस हथियार को अपनी कस्टडी में ले लिया है।

हमला काफी घातक था- प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमला काफी घातक था और पीड़ित के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पीड़ित का इलाज ग्लोबल अस्पताल में चल रहा है, जहां उन्हें टांके लगाए गए हैं।

CCTV में कैद हुई वारदात

iTree Network Solutions +91-8699235413

मार्केट में लगे CCTV कैमरों में हमलावरों के आने-जाने और भागने की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पुलिस इन फुटेज को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। बाजार के लोगों का कहना है कि इतने व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात होना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। हमलावर कौन थे और उनके पीछे का मकसद क्या था, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना कोर्ट की लिफ्ट बंद, 17 लोग फंसे:2 वकीलों ने शुरू किया राहत कार्य, सभी सुरक्षित बाहर निकले

Buland kesari/लुधियाना के जिला अदालत परिसर में बुधवार को तकनीकी खराबी और रखरखाव में लापरवाही के चलते पब्लिक लिफ्ट अचानक बीच में फंस गई।...

You cannot copy content of this page