iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में ₹500 के लिए गिरवी रखी ₹18000 की मशीन:एक घंटे में...

जालंधर में ₹500 के लिए गिरवी रखी ₹18000 की मशीन:एक घंटे में दुकानदार मुकरा, परिवार बोला- कभी बेचने तो कभी टूटने की बात कही

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के अबादपुरा में एक युवक ने 18,000 रुपए की अपनी वाशिंग मशीन कबाड़ व्यापारी के पास मात्र 500 रुपए में गिरवी रख दी। एक-डेढ़ घंटे बाद जब परिवार पैसे लेकर मशीन वापस लेने पहुंचा तो दुकानदार वादे से मुकर गया और मशीन देने से इनकार कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है और उन्हें क्षेत्राधिकार के नाम पर एक थाने से दूसरे थाने भेजा जा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ित अमरीक सिंह ने बताया कि उनके भाई को अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई थी। इसी मजबूरी में उन्होंने 21 तारीख को घर की अच्छी-भली करीब 17-18 हजार रुपए की वाशिंग मशीन को सोनू नामक स्थानीय कबाड़ व्यापारी (टींड कबाड़िया) के पास मात्र 500 रुपए में गिरवी रख दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एक घंटे में ही मुकर गया दुकानदार

अमरीक के अनुसार, जब उनके भाई ने यह बात अपनी मां को बताई तो उन्होंने तुरंत पैसे का इंतजाम कर दिया। इसके करीब एक से डेढ़ घंटे बाद जब परिवार दुकानदार सोनू को 500 रुपए लौटाकर अपनी मशीन वापस लेने पहुंचा, तो वह अपने वादे से मुकर गया। उसने साफ कहा कि उसके पास ऐसी कोई मशीन नहीं आई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी

पीड़ित परिवार के विरोध करने पर आरोपी कभी कहने लगा कि उसने मशीन आगे किसी को बेच दी है, तो कभी यह दावा किया कि वह टूट-फूट गई है। पीड़ित महिला के अनुसार, जब वह दोबारा अपनी मशीन लेने गईं तो आरोपी सोनू और उसकी पत्नी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपी ने खुलेआम चुनौती दी कि “जाओ, जहां मर्जी, चाहे डीसी या एसपी के पास शिकायत कर दो, मैं मशीन वापस नहीं दूंगा।”

पुलिसिया कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित परिवार

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ितों का आरोप है कि घटना के तीन-चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जब वे मॉडल टाउन थाने गए तो उन्हें भारत कैंप थाना जाने को कह दिया गया। वहीं, जब वे अपने क्षेत्र के थाना अबादपुरा गए तो वहां भी उनकी ‘जीरो एफआईआर’ तक दर्ज नहीं की गई।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਡਬਲ ਡੈਕਰ ਬੱਸ ਬਣੀ ‘ਅੱਗ ਦਾ ਗੋਲਾ’, ਮਚੀ ਅਫਰਾ-ਤਫਰੀ

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖੰਨਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ ਦਿਲ ਕੰਬਾਊ ਅਤੇ...

ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਦੋਸਤੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ: 3 ਮਹੀਨਿਆਂ ਦੀ ਗਰਭਵਤੀ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 3 ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

रिटायर्ड FCI इंस्पेक्टर की मौत:तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, सिर में आईं गंभीर चोट; आरोपी गिरफ्तार

Buland kesari/लुधियाना में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के रिटायर्ड इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई। डेहलों क्षेत्र में तेज रफ्तार कार...

You cannot copy content of this page