Buland kesari/जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन आज (29 अप्रैल) जालंधर-लुधियाना के बीच रद्द रहेगी। यह ट्रेन लुधियाना जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली और पंजाब के बीच सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस भी दिल्ली से 2 बजकर 45 मिनट पर चलेगी, लेकिन जालंधर नहीं आएगी। ट्रैक रिपेयर के चलते इसे लुधियाना तक ही चलाया गया है। रेलवे ने परिचालन संबंधी बाधाओं का हवाला देते हुए दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के सफर में कटौती की है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इस बदलाव की पुष्टि की है। यह निर्णय रेलवे के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। इस बदलाव का सीधा असर जालंधर और लुधियाना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
इन ट्रेनों के रूट में हुई कटौती
रेलवे के आधिकारिक बयान के अनुसार, ट्रेन नंबर इसी तरह, वापसी की यात्रा पर भी इसका असर दिखेगा। ट्रेन नंबर 14682 (जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन) जो आज 29 अप्रैल 2026 को जालंधर से चलने वाली थी, वह अब जालंधर से नहीं चलेगी। यह ट्रेन लुधियाना जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना होगी। यानी जालंधर से लुधियाना के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लुधियाना और जालंधर के बीच का खंड इन दो दिनों के लिए इन विशिष्ट ट्रेनों की सेवाओं से वंचित रहेगा। अचानक हुए इस बदलाव से उन यात्रियों को परेशानी हो सकती है, जिन्होंने पहले से जालंधर के लिए आरक्षण करा रखा है।
रेलवे ने पूछताछ काउंटरों को अलर्ट पर रखा
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से विनम्र अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक पूछताछ सेवा के माध्यम से ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। स्टेशन पर किसी भी भ्रम से बचने के लिए रेलवे ने पूछताछ काउंटरों को भी अलर्ट पर रखा है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








