iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsदिल्ली से वैष्णो देवी जा रही वोल्वो ट्राले से टकराई:बस ड्राइवर की...

दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही वोल्वो ट्राले से टकराई:बस ड्राइवर की मौत, 15 श्रद्धालु घायल, 6 चंडीगढ़ रेफर; राजपुरा के पास हुआ हादसा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए कटड़ा जा रही एक वोल्वो बस आगे चल रहे ट्राले से टकरा गई। हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 श्रद्धालु घायल हो गए। छह गंभीर घायलों को चंडीगढ़ के अस्पतालों में रेफर किया गया है। वहीं अन्य का इलाज सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में जारी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हादसा राजपुरा के पास पतारसी कलां गांव में हुआ। मृतक ड्राइवर की पहचान फिरोजपुर निवासी इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि हादसे के समय बस में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे करीब 42 श्रद्धालु सवार थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला

दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी, थाना प्रभारी और थाना मूलेपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब पहुंचाया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार मानी जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

VIP मूवमेंट के बीच बुजुर्ग का हंगामा:बोला- पैर में रॉड पड़ी, पैदल नहीं चल सकता, पुलिस कह रही- पहले DC साहिब निकलेंगे

Buland kesari/लुधियाना के दुगरी मार्केट में देर रात (बुधवार) उस समय हंगामा हो गया जब VIP मूवमेंट के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति को पुलिस...

You cannot copy content of this page