iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाबी सिंगर ने राजस्थान में कॉन्सर्ट रोक महिला को डांटा:REEL के चक्कर...

पंजाबी सिंगर ने राजस्थान में कॉन्सर्ट रोक महिला को डांटा:REEL के चक्कर में छोटे बच्चे को रैंप पर छोड़ गई; परमीश बोले- रिस्पॉन्सिबल बनो यार

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा को राजस्थान के श्रीगंगानगर में अपने लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ के बीच एक छोटा बच्चा रोता हुआ मिला। उस समय परमीश मंच पर परफॉर्म कर रहे थे और भीड़ उनके गानों पर झूम रही थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

स्टेज पर मौजूद परमीश की नजर जैसे ही उस रोते हुए मासूम बच्चे पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत अपना लाइव गाना और म्यूजिक रोक दिया। अचानक गाना बंद होने से ग्राउंड में सन्नाटा सा पसर गया और किसी को कुछ भी समझ नहीं आया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसके बाद सिंगर के सिक्योरिटी गार्ड बच्चे को उठाकर स्टेज पर लाए। परमीश ने मंच से ही बच्चे के माता-पिता के बारे में पूछा तो एक महिला सामने आ गई।

दरअसल बच्चे की मां ने प्रोग्राम में अपनी फोटो खींचने और परमीश वर्मा की लाइव परफॉर्मेंस की REEL बनाने के चक्कर में बच्चे को रैंप पर छोड़ दिया। हालांकि, अपने बच्चे को परमीश की गोद में देखकर उसने तुरंत कहा कि बच्चा उसका है।

इस पर परमीश ने लापरवाही के लिए स्टेज से ही उसकी जमकर क्लास लगाई और रिस्पॉन्सिबल बनने की नसीहत दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
मौके पर मौजूद लोगों से बच्चे के बारे में पूछते परमीश वर्मा।
मौके पर मौजूद लोगों से बच्चे के बारे में पूछते परमीश वर्मा।

शो में क्या हुआ, पूरा मामला जानिए…

  • ड्रग्स के खिलाफ कॉन्सर्ट: राजस्थान स्टेट रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से ‘किक द ड्रग्स-पिकअप स्पोर्ट्स’ कार्यक्रम के तहत 15 जून को श्रीगंगानगर के रामलीला मैदान में म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। इसमें परमीश वर्मा लाइव परफॉर्म करने पहुंचे।
  • गार्ड्स को रोते हुए मिला बच्चा: कॉन्सर्ट में काफी भीड़ थी और तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था। इसी बीच वहां मौजूद बाउंसरों और मैनेजमेंट टीम को स्टेज के पास एक छोटा बच्चा लावारिस हालत में रोते हुए मिला।
  • गार्ड्स ने बच्चे को स्टेज पर पहुंचाया: बच्चे को रोते देखकर सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत हरकत में आ गए और बच्चे को भीड़ में किसी तरह के हादसे बचाने के लिए गोद में उठाकर सीधे मुख्य स्टेज पर ले गए। वहां उन्होंने बच्चा परमीश को सौंप दिया।
  • स्टेज पर बच्चे को सिंगर हैरान : मुख्य स्टेज पर अचानक छोटे बच्चे को डरी हुई हालत में देखकर एकबारगी तो परमीश भी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने टीम की मदद से बच्चे को संभाला और नाराजगी जताते हुए तुरंत माइक पकड़ लिया।
  • म्यूजिक बंद करवाकर माइक से पूछा ‘ये कहां मिला वीर जी’: परमीश ने तुरंत म्यूजिक बंद करवा दिया और तल्ख लहजे में मैनेजमेंट टीम से पूछा- ‘ये बच्चा कहां से मिला वीर जी? कहां पर था ये बच्चा?’
सिक्योरिटी स्टाफ को बच्चा पकड़ कर ऑडियंस से पूछते हुए कि कहां से मिला था बच्चा।
सिक्योरिटी स्टाफ को बच्चा पकड़ कर ऑडियंस से पूछते हुए कि कहां से मिला था बच्चा।
  • भीड़ ने किया इशारा, तो सिंगर ने मां को सरेआम डांट लगाई: प्रोग्राम रुक जाने और परमीश की ओर से बच्चे के बारे में पूछे जाने पर स्टेज के सामने खड़ी भीड़ में से कुछ लोगों ने एक महिला की तरफ इशारा किया। इस पर परमीश ने मंच से ही बच्चे की उस मां की तगड़ी क्लास लगा दी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीधे उस महिला से पूछा- ‘मैम, ये आपका बच्चा है तो आप कहां थे? आप लोग रिस्पॉन्सिबल बनो यार। प्लीज! क्या चल रहा है ये?’
  • बाउंसरों की मदद से परिवार को सौंपा बच्चा: परमीश की नाराजगी के बीच बाउंसरों ने उस बच्चे को सुरक्षित स्टेज से उतारा और वहां मौजूद उसकी मां व परिवार के हवाले कर दिया।
  • ‘बच्चा कोई फोटो खिंचवाने का प्रॉप नहीं है’: बच्चा परिवार को सौंपने के बाद भी परमीश का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने स्टेज से ही कॉन्सर्ट में मस्ती और REEL बनाने के चक्कर में अपने बच्चों को यूं लापरवाही से छोड़ देने वाले पेरेंट्स को जमकर सुनाई। परमीश ने बेहद तल्ख शब्दों में मंच से नसीहत देते हुए कहा- ‘प्लीज यार, थोड़ा जान का सत्कार करो। थोड़ा रहम करो प्लीज मैम…। बच्चा कोई फोटो खिंचवाने का प्रॉप थोड़े है कि आप इसे यहां इतनी भारी भीड़ में ले आए। कमाल कर रहे हो यार…, प्लीज! थोड़ा स्याणे (समझदार) बनो।’
परमीश बच्चे की मां से बोले- मैम आप कहां थे, रिस्पॉन्सिबल बनो यार।
परमीश बच्चे की मां से बोले- मैम आप कहां थे, रिस्पॉन्सिबल बनो यार।

फैंस कर रहे परमीश की तारीफ

कॉन्सर्ट में पहुंचे फैंस और इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर परमीश की संवेदनशीलता और बच्चे की सुरक्षा को लेकर दिखाई गई फिक्र की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दूसरी ओर, लोग इस बात को लेकर भी हैरानगी जता रहे हैं कि कोई माता-पिता कैसे इतने बड़े, शोर-शराबे वाले आयोजन में इतने छोटे बच्चे को यूं अकेला छोड़ सकते हैं?

3 पॉइंट्स में जानिए, बच्चा छूटा कैसे…

iTree Network Solutions +91-8699235413
  1. परमीश की टीम ने बताया है कि यह शो 15 जून हुआ। कॉन्सर्ट में भारी भीड़ थी। लोग सिंगर का वीडियो बना रहे थे और स्टेज के पास आकर परमीश के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे।
  2. इसी दौरान एक महिला अपने बच्चे को गोद में उठाकर स्टेज के करीब पहुंच गई। उसे एक हाथ से REEL बनाने में दिक्कत हो रही थी इसलिए उसने बच्चे को गोद से उतारकर वहां मौजूद रैंप पर छोड़ दिया और खुद वीडियो बनाने लगी।
  3. कुछ REEL बनाने और फोटो खींचने के बाद महिला बच्चे को रैंप पर ही छोड़कर पीछे चली गई। जब बच्चा रोने लगा तो वहां मौजूद बाउंसरों और सिक्योरिटी स्टाफ की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद परमीश को बताया गया तो उन्होंने स्टेज से अनाउंसमेंट कर बच्चे को उसकी मां के पास पहुंचाया।
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page