iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाबी सिंगर विवादों में फंसे:चंडीगढ़ के कार शोरूम का VIDEO वायरल; वकील...

पंजाबी सिंगर विवादों में फंसे:चंडीगढ़ के कार शोरूम का VIDEO वायरल; वकील की DGP को कंप्लेंट- ढिल्लो के हाथ में अफीम, FIR हो

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/ओल्ड स्कूल और कॉपीराइट जैसे सॉन्ग से सुर्खियों में आए पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लो नए विवाद में फंस गए हैं। ढिल्लो चंडीगढ़ के डिफेंडर कार शो रूम में आए थे। यहां उनके हाथ में एक पैकेट है, जिसमें काले रंग की वस्तु भरी हुई है।पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लाे के हाथ में दिख रहा अफीम का पैकेट।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सिंगर प्रेम ढिल्लो ने खुद ये वीडियो शेयर की। जिसके बाद एक एडवोकेट ने दावा किया कि प्रेम ढिल्लो के हाथ में अफीम है। वह अफीम को प्रमोट कर रहे हैं। इसके खिलाफ एडवोकेट ने चंडीगढ़ के डीजीपी को शिकायत दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि इस बारे में DGP से बात भी की है। उन्होंने सिंगर प्रेम ढिल्लो पर अफीम प्रमोट करने के केस में FIR दर्ज कर उसे अरेस्ट करने की मांग की है। एडवोकेट ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर एक्शन न हुआ तो वह हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
डिफेंडर के शोरूम में गाड़ी के बारे में जानकारी लेते सिंगर प्रेम ढिल्लो।
डिफेंडर के शोरूम में गाड़ी के बारे में जानकारी लेते सिंगर प्रेम ढिल्लो।

सिंगर के वायरल वीडियो में क्या दिख रहा सिंगर प्रेम ढिल्लो चंडीगढ़ में डिफेंडर कार शोरूम में पहुंचे हैं। साथ में उनके कई साथी भी मौजूद हैं। इस दौरान वह शोरूम विजिट करने के साथ कार के बारे में इन्क्वायरी करते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान वह सोफे पर बैठे हैं। इस दौरान उनके हाथ में एक पैकेट दिखता है। जिसमें अफीम जैसी दिखने वाली चीज भरी हुई है। इसी को लेकर एडवोकेट ने दावा किया कि ये अफीम है। हालांकि ढिल्लो की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है।

चंडीगढ़ में कार शोरूम में कार देखते सिंगर प्रेम ढिल्लो। उन्होंने ही कई सारे फुटेज जोड़कर ये वीडियो बनाकर शेयर किया था।
चंडीगढ़ में कार शोरूम में कार देखते सिंगर प्रेम ढिल्लो। उन्होंने ही कई सारे फुटेज जोड़कर ये वीडियो बनाकर शेयर किया था।

एडवोकेट ने अपनी शिकायत में क्या कहा

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • सिंगर के हाथ में अफीम: काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने बताया कि उन्होंने एक वीडियो देखा, जिसमें पंजाब के सिंगर प्रेम ढिल्लों कार के शोरूम में अफीम के पैकेट के साथ दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सिंगर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर डाला था। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले का संज्ञान लिया और डीजीपी व एसएसपी चंडीगढ़ को शिकायत दी है। उन्होंने मांग की है कि सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।
  • कहां से आई अफीम, इसकी जांच होनी चाहिए: एडवोकेट ने पुलिस से यह भी मांग की है कि यह जांच की जाए कि सिंगर के पास अफीम कहां से आई और इसका स्रोत क्या है। जब पंजाब में एंटी-ड्रग अभियान चल रहा है, ऐसे में इस तरह के लोग युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। शांडिल्य ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की शरण लेंगे।
काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन ने वीडियो जारी कर सिंगर पर नशे के प्रचार का आरोप लगाया।
काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन ने वीडियो जारी कर सिंगर पर नशे के प्रचार का आरोप लगाया।
  • सुरक्षा की आड़ में नशे का कारोबार: एडवोकेट ने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सिंगर को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। संभव है कि पुलिस सुरक्षा की आड़ में सिंगर नशे के कारोबार में लिप्त हो। ऐसे में लगभग 300–400 ग्राम अफीम कैसे इकट्ठा हुई, इसकी भी जांच होनी चाहिए। साथ ही, सिंगर के साथ मौजूद अन्य लोगों की भी जांच की जाए।
  • NDPS एक्ट के तहत अपराध: एडवोकेट ने कहा- यह मामला प्राथमिक तौर पर NDPS एक्ट 1985 के तहत गंभीर अपराध है। भारत पहले से ही नशीले पदार्थों की गंभीर समस्या से गुजर रहा है। अगर प्रभावशाली सार्वजनिक हस्तियों द्वारा नशीले पदार्थों का कोई भी महिमामंडन किया जाएगा तो इसका युवाओं के दिमाग पर खतरनाक और अपरिवर्तनीय प्रभाव पड़ेगा। जिससे कानून और सामाजिक व्यवस्था को कमजोर होती है।
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page