iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: गढ़शंकर वक्फ बोर्ड का रेंट कलेक्टर और...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: गढ़शंकर वक्फ बोर्ड का रेंट कलेक्टर और चपरासी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए गढ़शंकर स्थित पंजाब वक्फ बोर्ड के रेंट कलेक्टर मोहम्मद यासीन और एक संविदा चपरासी मोहम्मद तालीम को 18,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बलाचौर निवासी एक किसान की शिकायत पर की गई, जिससे जमीन की लीज रिन्यूअल के बदले पैसों की मांग की जा रही थी। विजिलेंस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।रेंट कलेक्टर और चपरासी जमीन लीज रिन्यूअल के बदले रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार -

iTree Network Solutions +91-8699235413

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत जालंधर में बड़ी सफलता हासिल की है। ब्यूरो की टीम ने पंजाब वक्फ बोर्ड कार्यालय, गढ़शंकर में तैनात रेंट कलेक्टर मोहम्मद यासीन और ठेके पर कार्यरत चपरासी मोहम्मद तालीम को जाल बिछाकर गिरफ्तार किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

किसान से जुडे़ मामले में कारवाई

iTree Network Solutions +91-8699235413

यह पूरा मामला शहीद भगत सिंह नगर (एसबीएस नगर) के बलाचौर निवासी एक किसान की शिकायत से जुड़ा है। किसान ने बताया कि उसने 2018 से 2021 तक तहसील बलाचौर के गांव भड्ढी में वक्फ बोर्ड की 10 कनाल जमीन लीज पर ली थी।

2021 में लीज की समय समाप्त हुआ था

साल 2021 में जब लीज की अवधि समाप्त हुई, तो शिकायतकर्ता ने इसके नवीनीकरण (रिन्यूअल) के लिए रेंट कलेक्टर मोहम्मद यासीन से संपर्क किया। आरोप है कि यासीन ने लीज की फाइल तैयार करने के बदले किसान से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

जब किसान ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो सौदेबाजी के बाद रिश्वत की रकम घटाकर 20,000 रुपये तय की गई। इसमें से आरोपी यासीन ने 2,000 रुपये मौके पर ही ले लिए थे और बाकी के 18,000 रुपये बाद में देने को कहा था।

किसान विजिलेंस ब्यूरो को की शिकायत

किसान ने इस पूरी बातचीत को सबूत के तौर पर रिकॉर्ड कर लिया और इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को कर दी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस की टीम ने एक ट्रैप लगाया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

योजना के मुताबिक, जैसे ही दोनों आरोपियों ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में किसान से बाकी के 18,000 रुपये लिए, विजिलेंस ब्यूरो की एसबीएस नगर टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस थाना जालंधर में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क पर किया डांस:ऑटो से बैटरियां और वायर चोरी, लोग बोले- पुलिस से नहीं मिल रहा इंसाफ

Buland kesari/जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में चोरी की बढ़ती वारदातों ने अब आम जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया है। इलाके में...

You cannot copy content of this page