iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:5 करोड़ की फिरौती के लिए फायरिंग करने...

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:5 करोड़ की फिरौती के लिए फायरिंग करने वाले गोल्डी बराड़ गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर देहात के नकोदर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक बदमाश को पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी गिरने से घायल हो गया और उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।जमीन पर कारतूस के खोखे। - Dainik Bhaskar

iTree Network Solutions +91-8699235413

नकोदर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेशी गैंगस्टरों के इशारे पर चल रहे जबरन वसूली और फायरिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अंकित कुमार उर्फ अंकित (निवासी सीतामढ़ी, बिहार; हाल निवासी लुधियाना) और हरिंदर गुप्ता उर्फ हरिंदर (निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश; हाल निवासी लुधियाना) के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी शहर के एक प्रमुख व्यवसायी को दोबारा निशाना बनाने की फिराक में थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस मामले की जांच में जुटी

​5 करोड़ की फिरौती मामले में की गई कार्रवाई ​नकोदर के प्रमुख व्यवसायी मनीष बख्शी उर्फ ​​मन्नू, जो ‘बख्शी ट्रैवल कंपनी’ और ‘बी.बी. स्कूल ऑफ आइलेट्स’ के मालिक हैं, को 11 नवंबर 2025 को विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल आए थे। फोन करने वालों ने खुद को गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताकर 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। फिरौती न देने पर 16-17 जनवरी की रात को आरोपियों ने मनीष के दफ्तर के बाहर फायरिंग की थी, जिसके संबंध में थाना सिटी नकोदर में पहले ही मामला दर्ज था।

iTree Network Solutions +91-8699235413
आरोपियों के पास से पिस्तौल मिली।
आरोपियों के पास से पिस्तौल मिली।

पुलिस ने आरोपियों से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए ​एसएसपी जालंधर ग्रामीण, हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर गठित विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी एक और वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं। नूरमहल रोड पर गांव बीर फाटक के पास जब पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अंकित कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि भागने की कोशिश में हरिंदर गुप्ता का पैर फ्रैक्चर हो गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

​पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को काबू कर अस्पताल पहुंचाया और उनके कब्जे से एक .30 बोर का पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिरौती न मिलने के कारण शिकायतकर्ता पर दोबारा हमला करने आए थे। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਡਬਲ ਡੈਕਰ ਬੱਸ ਬਣੀ ‘ਅੱਗ ਦਾ ਗੋਲਾ’, ਮਚੀ ਅਫਰਾ-ਤਫਰੀ

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖੰਨਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ ਦਿਲ ਕੰਬਾਊ ਅਤੇ...

ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਦੋਸਤੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ: 3 ਮਹੀਨਿਆਂ ਦੀ ਗਰਭਵਤੀ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 3 ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਬ੍ਰਿਟੇਨ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ: ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕੀਅਰ ਸਟਾਰਮਰ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫ਼ਾ; 10 ਸਾਲਾਂ ‘ਚ ਅਹੁਦਾ ਛੱਡਣ ਵਾਲੇ ਛੇਵੇਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ PM ਬਣੇ

ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਿਆਸਤ ਤੋਂ ਇਸ ਵੇਲੇ ਦੀ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਬ੍ਰਿਟੇਨ (UK) ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕੀਅਰ ਸਟਾਰਮਰ (UK PM Keir...

You cannot copy content of this page