iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपैरोल पर आए पूर्व NSG कमांडो की हत्या,:सरपंच मर्डर केस में दोषी...

पैरोल पर आए पूर्व NSG कमांडो की हत्या,:सरपंच मर्डर केस में दोषी था, बेटे ने सरेबाजार मारी गोलियां; 10 दिन पहले की बेटी की शादी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/हरियाणा के गुरुग्राम में बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व एनएसजी कंमाडो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 8 साल पहले हुई सरपंच की हत्या के मामले में जेल में बंद था और बेटी की शादी के लिए वह एक माह पहले ही पैरोल पर आया था। इस दौरान सरपंच पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उसके बेटे और उसके एक साथी ने बीच बाजार इस वारदात को अंजाम दिया। 5 राउंड फायर किए गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अचानक हुई इस वारदात से एरिया में दहशत मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खून से लथपथ पड़े पूर्व कमांडो को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है। दस सेकेंड में ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सुंदर फौजी (55) निवासी गांव कासन, थाना आइएमटी मानेसर, गुरुग्राम के रूप हुई है। वह अप्रैल 2018 में हुई सरपंच बहादुर की हत्या में उम्र कैद की सजा काट रहा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पूरी वारदात, देखें PHOTOS…

दोनों युवक पीछे से आए और चबूतरे पर बैठे सुंदर फौजी पर गोलियां बरसा दीं।
वारदात के बाद दोनों युवक वहां से भाग गए। जमीन पर पड़ा खून से लथपथ सुंदर फौजी।
वारदात से एरिया में दहशत मच गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

कैसे की गई हत्या, यहां सिलसिलेवार ढंग से पढ़े…

  • गुरुवार सुबह सैर से लौटते वक्त वक्त मारी गोलियां : पुलिस के मुताबिक, सुंदर फौजी सुबह सैर के लिए गया था। वापसी में वह चौहान बूट हाउस के बाहर बैठ गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे दो युवक वहां आए और अचानक पिस्तौल निकाल कर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 5 राउंड फायर किए गए हैं। गोलियां लगते ही वह जमीन पर गिर गया।
  • 10 सेकेंड में दिया पूरी वारदात को अंजाम : इस वारदात का वीडियो भी सामने आया हे, जिसमें दोनों युवक पूर्व कमांडो को गोलियां मारते दिखाई दे रहे है। दोनों युवक पीछे से आए थे। पहली गोली लगते ही सुंदर फौजी जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी युवकों ने उस पर गोलियां बरसाईं। दस सेकेंड में पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद दोनों आरोपी हवा में फायर करते हुए मौके से फरार हो गए है।
  • इलाके में मची दहशत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत : अचानक हुई इस वारदात से एरिया में दहशत मच गई। आरोपियों के फरार हो जाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस और परिजनों ने घायल सुंदर फौजी को उठाकर अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। एक टीम ने वारदात स्थल पर जांच शुरू की।

हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई के PHOTOS…

गांव कासन में इसी चौहान बूट हाउस के सामने सुंदर फौजी की हत्या की गई।
गांव कासन में इसी चौहान बूट हाउस के सामने सुंदर फौजी की हत्या की गई।
युवक की हत्या के बाद मामले की जांच करती पुलिस टीम।
युवक की हत्या के बाद मामले की जांच करती पुलिस टीम।
युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़।
युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़।
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक विभाग की टीम।

यहां जानिए वह मामला, जिसमें पूर्व कमांडा जेल में था…

  • पूर्व कमांडो का दोस्त था पूर्व सरपंच, फिर भी की थी हत्या : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व कमांडो सुंदर ने 12 अप्रैल 2018 को गांव कासन के सरपंच बहादुर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरपंच बहादुर भी फौज से ही रिटायर्ड था। दोनों में गहरी दोस्ती थी, लेकिन बाद में किसी बात पर दोनों में दुश्मनी हो गई। इसी रंजिश के चलते सुंदर फौजी ने गोली माकर उसकी हत्या कर दी थी।
  • हत्या के बाद खुद थाने जाकर किया था सरेंडर: पुलिस के मुताबिक, सरपंच बहादुर की हत्या के बाद सुंदर फौजी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। उसे इस मामले में उम्र कैद की सजा हुई थी। तब से ही वह जेल में बंद था। अब आठ साल बाद वह पैरोल पर बाहर आया था और परिवार के साथ गांव में ही रह रहा था। रोजाना सुबह की सैर पर जाता था। बताया जा रहा है कि इसी का पता आरोपियों को था। दोनों ने उसकी रेकी भी की थी।
  • पत्नी बोलीं- बेटी की शादी के लिए मिला था 70 दिन का पैरोल : उधर, सुंदर फौजी की पत्नी मंजू रानी ने बताया कि उसके पति को बेटी की शादी के लिए 70 दिन की पैरोल मिली थी। जेल से आने के बाद उन्होंने 20 अप्रैल को धूमधाम से बेटी की शादी की थी। अभी भी मेहमानों को आना-जाना चल रहा है। गुरुवार को मुझे पता चला कि बहादुर के बेटे ने पति की हत्या कर दी। बताया कि 2 करोड़ रुपए बहादुर ने उसके पति से लिए थे, जिसका विवाद था।

आरोपी की हुई पहचान, पुलिस कर रही तलाश

एसएचओ सुनील ने बताया कि आरोपी एक आरोपी की पहचार रोहन के रूप में हुई है। वह सरपंच रहे बहादुर का बेटा है, जिनकी सुंदर फौजी ने हत्या कर दी थी। सुंदर फौजी इस मामले में जेल में बंद था और 29 मार्च, 2026 को ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था। गुरुवार सुबह रोहन और उसके साथी ने उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

बिजली कटों पर अकाली दल का प्रदर्शन:बिजली दफ्तर घेर की नारेबाजी, पुतला फूंका; संघा बोले- सरकार केवल जुमलेबाजी में माहिर

Buland kesari/जालंधर में भीषण गर्मी के बीच लग रहे लंबे बिजली कटों को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने बूटा मंडी में प्रदर्शन किया। इस...

You cannot copy content of this page