iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsफायरिंग करने वाले से दुकानदारों ने मांगी माफी:गैंगस्टर की धमकी के बाद...

फायरिंग करने वाले से दुकानदारों ने मांगी माफी:गैंगस्टर की धमकी के बाद खौफ में, बोले- हम काम करने वाले लोग हैं

Date:

National News

Buland kesari/जालंधर में चावला मोबाइल पॉइंट पर हुई फायरिंग मामले में नया मोड़ आया है। वारदात के दौरान मौके पर मौजूद लोगों और दुकानदारों ने फायरिंग करने वाले दो युवकों में से एक को पकड़ लिया। अब उसी युवक और उसके पीछे बताए जा रहे गैंगस्टरों से दुकानदारों द्वारा हाथ जोड़कर माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।फायरिंग करने वाले से दुकानदारों ने मांगी माफी:गैंगस्टर की धमकी के बाद खौफ में, बोले- हम काम करने वाले लोग हैं

iTree Network Solutions +91-8699235413

सूत्रों के अनुसार, दुकानदारों ने यह कदम एक कथित जान से मारने की धमकी के बाद उठाया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है। घटना 21 जून की है, जब जालंधर के मशहूर चावला मोबाइल पॉइंट पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। फायरिंग के तुरंत बाद दुकानदारों और मौके पर जुटी भीड़ ने एक युवक को दबोच लिया था। गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई भी की थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग के बाद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया था और उसकी जमकर पिटाई की थी।
जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग के बाद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया था और उसकी जमकर पिटाई की थी।

गैंगस्टर की धमकी और दुकानदारों का खौफ

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पीड़ित युवक से जुड़े एक गैंगस्टर द्वारा दुकानदारों को कथित तौर पर अंजाम भुगतने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई। इस धमकी के बाद बाजार के व्यापारी और दुकानदारों में डर का माहौल बन गया।

अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित दुकानदारों ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर जारी किया। वीडियो में मारपीट में शामिल दुकानदार माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में दुकानदारों ने क्या कहा?

iTree Network Solutions +91-8699235413

वायरल वीडियो में दुकानदार हाथ जोड़कर पंजाबी में अपनी गलती स्वीकार करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे कहते हैं कि कुछ दिन पहले चावला मोबाइल पॉइंट पर एक घटना हुई थी, जिसमें भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी।

दुकानदार ने युवक से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि वह इस पूरी घटना के लिए माफी चाहते हैं। उन्होंने युवक को भेजने वालों से भी माफी मांगी और कहा कि वे सीधे-साधे काम करने वाले लोग हैं, इसलिए उन्हें माफ कर दिया जाए।

दहशत में कारोबारी, सुरक्षा पर सवाल

इस माफीनामे के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, सरेआम फायरिंग करने और दुकानदारों को धमकाने के मामले से व्यापारियों में डर का माहौल है। कई व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਅਦਾਰਿਆਂ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਦਲੇ, ਪੜ੍ਹੋ ਪੂਰੀ ਲਿਸਟ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਕੁਝ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪਣੇ ਕਈ ਨਗਰ ਕਮੇਟੀਆਂ, ਯੋਜਨਾ ਬੋਰਡਾਂ, ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀਆਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਚੇਅਰਮੈਨਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਆਪਣੇ...

You cannot copy content of this page