पंजाब में सरकारी दफ्तरों का समय बदल गया है। अब आफिस सुबह नाै से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। एक जुलाई से नया समय लागू होगा। अभी सरकारी कार्यालयों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक था।
बढ़ते तापमान के बीच मान सरकार ने 25 मई को सरकारी दफ्तरों के कामकाज के समय में बदलाव किया था। फैसले का एक कारण बिजली खपत को कम करना भी था।
इससे पहले भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए 25 मई से 30 जून 2026 तक पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों का समय बदलकर सुबह साढ़े 7 से डेढ़ बजे किया गया था।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







