iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsबुजुर्ग दुकानदार पर हमला कर 25 हजार लूटे:5 बदमाशों ने तेजधार हथियारों...

बुजुर्ग दुकानदार पर हमला कर 25 हजार लूटे:5 बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया घायल, 2 नामजद आरोपी फरार

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के ललतों कलां में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग किराना दुकानदार को 5 बदमाशों ने घेर कर तेजधार हथियारों से बुरी तरह लहूलुहान कर दिया और दुकान की करीब 25 हजार रुपए की नकदी लूट कर फरार हो गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग के बयानों के आधार पर 2 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वेरका प्लांट से दुकान का सामान लेने जा रहे थे बुजुर्ग

पुलिस को दी गई शिकायत में 65 वर्षीय बुजुर्ग सोहन सिंह ने बताया कि वह गांव मंसूरां में ही किराने की दुकान चलाते हैं। रोजाना की तरह 22 मई को वह अपनी दुकान के लिए दूध और दही लेने के लिए लुधियाना के वेरका प्लांट जा रहे थे। उनके पास दुकान की खरीददारी के लिए नकदी भी मौजूद थी।

सोहन सिंह ने बताया कि जब वह मंसूरां से आगे ललतों कलां और झेड़ा गांव के बीच पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे करीब 5 युवकों ने उन्हें रास्ते में ही घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की और उनके पास मौजूद 20 से 25 हजार रुपए की नकदी छीन ली।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गांव के ही निकले दो लुटेरे, पीड़ित ने पहचाना

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित सोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में से दो युवकों को उन्होंने पहचान लिया है। वे दोनों उनके ही गांव मंसूरां के रहने वाले हैं, जिनके नाम किंदर और जग्गी हैं। बाकी तीन युवकों को वह नहीं जानते।

जांच अधिकारी (IO) सतनाम सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लूटी गई रकम बरामद की जाएगी। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि अज्ञात आरोपियों की भी पहचान की जा सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page