नॉर्थ हलके के धोगड़ी रोड पर ट्रैफिक लाइटों और अमन नगर में सड़कों व पार्क के विकास कार्यों की हुई शुरुआत
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षित यातायात और सुंदर वातावरण उपलब्ध करवाना प्राथमिकता: वनीत धीर
Buland Kesari/ जालंधर, 15 अक्तूबर: वार्ड नंबर-22 के बलदेव नगर में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए विधानसभा हलका जालंधर नॉर्थ के इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इसके साथ ही उन्होंने शहर में यातायात व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया। धोगड़ी रोड पर ट्रैफिक लाइटों की शुरुआत की गई और वार्ड नंबर 77 के अमन नगर की सड़कों तथा स्थित त्रिकोणी पार्क में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया।
मेयर वनीत धीर ने कहा कि बलदेव नगर में आम आदमी क्लीनिक शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अपने घरों के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। आम आदमी क्लीनिक का उद्देश्य लोगों को नजदीक ही इलाज और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें छोटी-मोटी बीमारियों के उपचार के लिए दूर न जाना पड़े।
धोगड़ी रोड पर ट्रैफिक लाइटों का उद्घाटन करते हुए वनीत धीर ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। ट्रैफिक लाइटें शुरू होने से वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने, यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को कम करने और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध करवाने के लिए जरूरी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
इसी कड़ी में वार्ड नंबर 77 के अमन नगर स्थित त्रिकोणी पार्क में सड़कों और पार्क से जुड़े विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाया गया। इन कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थान उपलब्ध करवाना है। पार्कों का बेहतर रखरखाव और विकास स्थानीय निवासियों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों तथा परिवारों के लिए उपयोगी साबित होता है।
मेयर वनीत धीर ने कहा कि जालंधर नॉर्थ में स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर सड़क सुरक्षा और स्थानीय विकास तक, लोगों की जरूरतों के अनुसार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाना है। शहर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर निगम तथा संबंधित विभागों के माध्यम से विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







