iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsराज्यसभा में पंजाब और पंजाबियत की आवाज बुलंद करेंगे तरुण चुग :...

राज्यसभा में पंजाब और पंजाबियत की आवाज बुलंद करेंगे तरुण चुग : राकेश राठौर

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

देश के उच्च सदन राज्यसभा के सदस्य बनने पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

जालंधर, 12 जून। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण चुग को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राकेश राठौर ने कहा कि तरुण चुग एक अनुभवी, समर्पित और जुझारू संगठनकर्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी और राष्ट्रहित के लिए कार्य किया है। उनका राज्यसभा में पहुंचना न केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे पंजाब के लिए भी सम्मान की बात है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

राठौर ने कहा कि तरुण चुग राज्यसभा में पंजाब, पंजाबियत तथा पंजाब के लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और प्रदेश के हितों की मजबूती से पैरवी करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में तरुण चुग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा तरुण चुग को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। राज्यसभा में उनका अनुभव और दृष्टिकोण देश की नीति निर्माण प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाएगा।

राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तरुण चुग के राज्यसभा सदस्य बनने पर गर्व महसूस कर रहा है और उन्हें विश्वास है कि वे सदन में पंजाब की आकांक्षाओं, युवाओं, किसानों, उद्योगों तथा आम जनता की आवाज को प्रभावशाली ढंग से उठाएंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अंत में राठौर ने तरुण चुग के सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व और अनुभव पंजाब तथा देश दोनों के विकास में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਉਤਰੇਗੀ ‘ਕਾਕਰੋਚ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ’, NEET-CBSE ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ

ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ‘ਕਾਕਰੋਚ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ’ ਇੱਕ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰੇਗੀ। ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੰਸਥਾਪਕ, ਅਭਿਜੀਤ ਦੀਪਕੇ, ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਰਹਿਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ...

You cannot copy content of this page