iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeChandigarhरिटायर्ड अफसर के घर में धमाका, गैंगस्टर-टेरर अटैक का शक

रिटायर्ड अफसर के घर में धमाका, गैंगस्टर-टेरर अटैक का शक

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari;-चंडीगढ़ में सेक्टर 10 के पॉश एरिया में बुधवार को एक रिटायर्ड अफसर के घर पर ग्रेनेड अटैक हुआ। जिससे घर में 7 से 8 इंच का गड्‌ढा पड़ गया। खिड़कियों के शीशे टूट गए। 3 हमलावर ऑटो से आए थे और वारदात के बाद उसी ऑटो से भाग निकले।रिटायर्ड

धमाके की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया। डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की अगुआई में आईजी राजकुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर समेत भारी पुलिस फोर्स घर में पहुंच चुकी है।

जांच के लिए मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें बुला ली गई हैं। धमाके में इस्तेमाल सामग्री की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। वहीं नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी भी जांच के लिए पहुंच गई है
घटना सेक्टर-10 के मकान नंबर 575 में हुई। घटना के समय परिवार घर के अंदर था। पुलिस टेरर और गैंगस्टर एंगल पर जांच कर रही है।

इलाका सील किया, परिवार से पूछताछ
घटना के बाद शहर को सील कर दिया गया है। इस घटना के पीछे कौन है इसका अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस के अधिकारी अभी परिवार से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही पूछा जा रहा है कि क्या उनका किसी से झगड़ा या कोई अन्य विवाद तो नहीं है।

SSP बोले- प्रेशर ब्लास्ट था
एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि 112 पर परिवार की तरफ से धमाके की जानकारी दी गई थी। ये एक प्रेशर ब्लास्ट था। जिससे घर में रखे गमलों को नुकसान हुआ है और शीशे टूटे हैं। परिवार ने बताया है कि ऑटो में दो व्यक्ति आए थे। जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
एसएसपी ने बताया कि ब्लास्ट के समय परिवार बरामदे में ही बैठा हुआ था। उन्होंने ऑटो सवार व फेंकने वाले को देखा है। घर में रहने वाले और उससे पहले यहां रह चुके किराएदारों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਆਹ ਹਸਪਤਾਲ ਹੋਇਆ ਬਲੈਕਲਿਸਟ; ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ‘ਤੇ ਲੱਗਿਆ ਜ਼ੁਰਮਾਨਾ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਅਤੇ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਆਬਕਾਰੀ ਟੀਮ ‘ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ: ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਸ਼ਰਾਬ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਦੌਰਾਨ ਹਮਲਾ, ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਦਹਿਸ਼ਤ

ਜਾਲੰਧਰ ਦੇ ਭਾਰਗਵ ਕੈਂਪ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਉਸ ਸਮੇਂ ਭਾਰੀ ਦਹਿਸ਼ਤ ਫੈਲ ਗਈ, ਜਦੋਂ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਸ਼ਰਾਬ ਕਾਰੋਬਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੀ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ (Excise...

You cannot copy content of this page