Buland kesari/लुधियाना जिले के खन्ना पुलिस ने पायल अनाज मंडी में 14 अप्रैल को हुई फायरिंग के एक आरोपी शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहनेवाल निवासी उमेश कुमार के रूप में हुई है। बता दे कि गिरफ्तारी के दौरान उमेश ने छत से कूदने का प्रयास किया, जिससे उसकी टांग टूट गई। उसे सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती कराया गया है।
यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया की निगरानी में गठित टीम ने की। दरअसल घटना 14 अप्रैल की देर रात पायल अनाज मंडी में हुई थी, जहां दो अज्ञात बदमाशों ने एक आढ़ती की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की।

फायरिंग कर आरोपी हुए फरार
दुकान के भीतर दो लोग मौजूद थे, लेकिन गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि एक अन्य शूटर अभी फरार है।पुलिस जांच में सामने आया है कि यह फायरिंग रंगदारी से जुड़ी थी।
1 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए धमकी भरा कॉल आया
घटना से पहले 31 मार्च को आढ़ती को 1 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए धमकी भरा कॉल आया था। इस मामले में गैंगस्टर डोनी बल्ल का नाम सामने आया था, जिसने कथित तौर पर कारोबारी को धमकी दी थी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस फिरौती मामले में सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह और उनके पिता सौदागर सिंह सराओ के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सौदागर सिंह सराओ को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शगनप्रीत सिंह इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








