Buland kesari/लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। आरोपी अपने मामा के घर रहने आया था और उसने लड़की को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता सोनिया (काल्पनिक नाम) निवासी हैबोवाल ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले अरुण नामक व्यक्ति का भांजा आदर्श कुछ समय से अपने मामा के पास रहने आया हुआ था। पीड़िता की मां के मुताबिक जब उनकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी, तो आदर्श ने मौके का फायदा उठाया। वह उसे जबरन अपने मामा अरुण के कमरे में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
रेप के बाद आरोपी ने बच्ची को डराया रेप के बाद आरोपी ने बच्ची को बुरी तरह डराया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी ने दोबारा पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई, तो परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।
आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपी की पहचान आदर्श के रूप में की है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव जोगीपुर का रहने वाला है और वर्तमान में लुधियाना के हैबोवाल में अपने मामा के पास रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 65 (दुष्कर्म) और 351(2) (आपराधिक धमकी) धारा पॉक्सो एक्ट 4 (नाबालिग से यौन शोषण) के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और मामले की आगे की तफ्तीश जारी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








