iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में डेयरी कॉम्प्लेक्स में चोरी:दीवार तोड़कर घुसे चोर, लाखों का सामान...

लुधियाना में डेयरी कॉम्प्लेक्स में चोरी:दीवार तोड़कर घुसे चोर, लाखों का सामान और 11 गाय ले गए; एक महीने बाद FIR दर्ज

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के हैबोवाल स्थित पंज पीर रोड डेयरी कॉम्प्लेक्स में चोरों ने डेयरी की पिछली दीवार तोड़कर लाखों रुपए का सामान, कैश और 11 गायें चोरी कर लीं। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात 13-14 जून की रात हुई थी, लेकिन पीएयू (PAU) थाना पुलिस ने करीब एक महीने बाद 13 जुलाई को इस मामले में एफआईआर दर्ज की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायतकर्ता जसवीर कौर निवासी 17-B, पंज पीर रोड डेयरी कॉम्प्लेक्स ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 13-14 जून 2026 की दरमियानी रात आरोपी गुरबचन सिंह भुल्लर और उसका बेटा गुरजीत सिंह भुल्लर उर्फ बोबी, निवासी तरसेम कॉलोनी, वड्डी हैबोवाल, अपने 6-7 अज्ञात साथियों के साथ डेयरी पर पहुंचे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कैश समेत कीमती सामान चोरी कर लिया

जसवीर कौर के अनुसार, आरोपी पूरी तैयारी और योजना के साथ आए थे। उनके साथ एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार, सफेद इनोवा क्रिस्टा और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी थी। आरोपियों ने डेयरी की पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से कैश समेत कीमती सामान चोरी कर लिया।

कैश समेत ये सामान हुआ चोरी

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने डेयरी के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने वहां रखा कीमती सामान चोरी कर लिया, जिसमें एक डीप फ्रीजर, काउंटर, 4 टेबल, 3 अलमारियां (2 बड़ी और 1 छोटी), 2 कुर्सियां और 3 गैस सिलेंडर शामिल हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

11 गायों को भी ट्रॉली के पीछे बांधकर ले गए

जसवीर कौर के अनुसार, अलमारियों में रखी 78,500 रुपए की नकदी भी चोरी कर ली गई। आरोपियों ने चोरी किए गए सामान को अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर ले गए। इतना ही नहीं चोर डेयरी में बंधी 11 गायों को भी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे बांध लिया और अपने साथ ले गए।

एक महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर, जांच शुरू

इस मामले में पीएयू (PAU) पुलिस ने वारदात के करीब एक महीने बाद 13 जुलाई 2026 को मुख्य आरोपी गुरबचन सिंह भुल्लर, गुरजीत सिंह भुल्लर और उनके 6-7 अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305, 329(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह कर रहे हैं और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

तेज रफ्तार स्पलेंडर ने एक्टिवा को मारी टक्कर:महिला घायल, बिना नंबर की बाइक छोड़ भागे युवक; लोग बोले- बचकर भाग रहे थे

Buland kesari/जालंधर में तेज रफ्तार स्पलेंडर ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे...

You cannot copy content of this page