iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलैब टेक्नीशियन लापता:ड्यूटी के लिए था निकला, फिर नहीं लौटा घर; पत्नी...

लैब टेक्नीशियन लापता:ड्यूटी के लिए था निकला, फिर नहीं लौटा घर; पत्नी ने जताई अपहरण की आशंका

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में एक लैब टेक्नीशियन के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की घटना ने परिवार को गहरी चिंता और बेचैनी में डाल दिया है। यह मामला उस समय सामने आया जब युवक अचानक घर से निकला और उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल थाना जमालपुर की पुलिस ने लापता व्यक्ति की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार का आरोप है कि युवक को किसी ने निजी स्वार्थ के चलते अवैध रूप से कहीं छिपाकर रखा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत कौर निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर, शिमलापुरी ने बताया कि उसका पति सरविंदर सिंह उर्फ प्रीत 16 अप्रैल 2026 को अपनी मोटरसाइकिल नंबर PB10CP-9154 पर सवार होकर शिमलापुरी स्थित सीरत अस्पताल में नाइट ड्यूटी के लिए गया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

17 अप्रैल को हुई थी पत्नी से आखरी बार बात

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायतकर्ता के मुताबिक 17 अप्रैल को उसकी अपने पति से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान सरविंदर सिंह ने कहा था कि वह घर वापस लौट रहा है। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया और घर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी ने आशंका जताई है कि उसके पति को किसी अज्ञात व्यक्ति ने निजी स्वार्थ के चलते अवैध हिरासत में रखा हुआ है।

CCTV और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही पुलिस

मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना जमालपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही है, ताकि लापता युवक का सुराग लगाया जा सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर IED ब्लास्ट केस, दिल्ली से एक संदिग्ध गिरफ्तार:बस में बैठकर निकला, धमाके से पहले 2 दिन रेकी की; कैंट में थ्री लेयर चेकिंग

Buland kesari/जालंधर में BSF पंजाब फ्रंटियर हेड आफिस के बाहर 5 मई को हुए धमाके मामले में एक संदिग्ध को दिल्ली से पकड़ा गया...

You cannot copy content of this page