iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
Homehealth and careशहर के नामी रेस्टोरेंट के खाने के सैंपल फेल! जांच में हुआ...

शहर के नामी रेस्टोरेंट के खाने के सैंपल फेल! जांच में हुआ यह चौंकाने वाला खुलासा

Date:

National News

Buland kesari/जालंधर : जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा और लोगों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई निर्णायक मुकाम पर पहुंच गई, जिसके तहत एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर की अदालत ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम (फूड सेफ्टी एक्ट) के तहत दर्ज 2 मामलों में दोषी पाए गए मॉडल टाउन स्थित मशहूर रेस्टोरेंट “सनी साइड अप” पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। अदालत ने यह जुर्माना 10-10 हजार रुपए को दो अलग-अलग धाराओं के तहत लगाया है।शहर के नामी रेस्टोरेंट के खाने के सैंपल फेल! जांच में हुआ यह चौंकाने वाला खुलासा

iTree Network Solutions +91-8699235413

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने 10 अक्तूबर 2024 को मॉडल टाऊन स्थित इस रैस्टोरेंट की सघन जांच की थी। जांच के दौरान टीम ने रैस्टोरैंट से पनीर और क्यूलिनरी सॉस के सैंपल लिए थे। ये दोनों सैंपल फूड सेफ्टी लैब में परीक्षण के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद पाया गया कि दोनों सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद विभाग ने फूड सेफ्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

फूड सेफ्टी टीम की ओर से दर्ज केस की सुनवाई करते हुए एडीशनल डिप्टी कमिश्नर अमनिंदर कौर की अदालत ने गत 24 सितम्बर को फैसला सुनाया। अदालत ने रैस्टोरैंट को दोषी मानते हुए दो अलग-अलग मामलों में 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इस तरह कुल 20 हजार रुपए का आर्थिक दंड सुनिश्चित किया गया।

जिक्रयोग्य है कि मामला ए.डी.एम. कोर्ट में आने के बाद फर्म के मालिक और हैड शेफ को दो से तीन बार सम्मन जारी किए गए, जिनमें से एक सम्मन तामील हो गया था। इसके बावजूद ‘सनी साइड अप’ की ओर से न तो कोई प्रतिनिधि और न ही कोई वकील अदालत में पेश हुआ। इसी को देखते हुए तत्कालीन ए.डी.एम. कम ए.डी.सी. विवेक कुमार मोदी ने मई 2025 को फर्म के मालिक और हेड शेफ के खिलाफ पुलिस विभाग के मार्फत सम्मन जारी करने के आदेश दिए हैं। जिस उपरांत जुलाई महीने में फर्म के प्रतिनिधि कोर्ट में पेश तो हो गए परंतु 2-3 तारीखों पर आने के बाद फिर से गैरहाजिर होते रहे, जिसको देखते हुए ए.डी.एम. ने केस का फैसला सुना दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कई बार नामी और प्रतिष्ठित रैस्टोरेंट भी गुणवत्ता मानकों की अनदेखी कर उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करते हैं। इस मामले ने यह साबित कर दिया कि विभाग की जांचें केवल छोटे ढाबों या गली-मोहल्लों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि बड़े नाम भी इसकी जद में आ सकते हैं।

सैंपलों में क्या-क्या गड़बड़ियां पाई गईं?

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, क्यूलिनरी सॉस में 1 प्रतिशत एसिडिटी लेवल होना चाहिए था, लेकिन जांच में मात्र 0.03 प्रतिशत पाई गई। यह मानक से बहुत नीचे था। जबकि पनीर में 71.24 प्रतिशत मॉइस्चर लेवल निर्धारित है, जबकि जांच में केवल 60 प्रतिशत ही पाया गया।

जिला प्रशासन की चेतावनी

वहीं एडीशनल डिप्टी कमिश्नर अमनिंदर कौर ने स्पष्ट कहा कि जिले में खाद्य सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के मामलों पर रोजाना निगरानी रखी जा रही है और प्रशासन की प्राथमिकता यही है कि लोगों तक केवल गुणवत्ता पूर्ण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ ही पहुंचें। उन्होंने कहा कि जिले में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों उपरांत विभाग द्वारा लगातार की जा रही सैंपलिंग और जांच की कार्रवाई जारी रहेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

*तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर UFBU की जालंधर इकाई ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस*

*कन्वीनर एस.पी.एस. विर्क की अध्यक्षता में हुई प्रेस वार्ता,...

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਇੰਸਪੈਕਟਰ 3 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ

6 ਪਿਸਤੌਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ, ਕਾਊਂਟਰ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ ਵਿੱਚ ਸੀ ਤਾਇਨਾਤ;...

GMADA ’ਚ ED ਦੀ ਰੇਡ ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ, ਦਫ਼ਤਰ ’ਚ ਹੀ ਡੇਰਾ! 150 ਕਰੋੜ ਦੇ ਕਥਿਤ CLU ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ’ਚ ਵਧੀ...

Buland Kesari/ ਮੁਹਾਲੀ: ਗ੍ਰੇਟਰ ਮੋਹਾਲੀ ਏਰੀਆ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ (GMADA)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫ਼ਾ

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 1 ਅਕਤੂਬਰ 2026: ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਵੱਡੇ ਸੰਗਠਨਾਤਮਕ ਬਦਲਾਅ ਦੇ ਦਰਮਿਆਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਹਟਣ...

You cannot copy content of this page