iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsहाईवे पर पलटा टिप्पर, 4 किमी लंबा जाम:कार चालक की लापरवाही से...

हाईवे पर पलटा टिप्पर, 4 किमी लंबा जाम:कार चालक की लापरवाही से हादसा, बीच सड़क खड़ा किया था वाहन, ड्राइवर घायल

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/शहर के चौगिटी फ्लाईओवर के पास हाईवे पर एक कार चालक की बड़ी लापरवाही के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त कार को बचाने के चक्कर में बजरी से लदा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खंभे से टकराया और सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

टिप्पर पलटने के कारण हाईवे पर लगभग 4 किलोमीटर लंबा भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस यातायात बहाल करने में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने में इस हादसे में कार चालक की लापरवाही सामने आई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रत्यक्षदर्शी बोले- कहने पर भी सड़क से नहीं हटाई कार

घटना के प्रत्यक्षदर्शी साहिल ने बताया कि हिमाचल नंबर की एक कार पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के बीचों-बीच खड़ी थी। उन्होंने कार चालक को गाड़ी हटाने के लिए कहा था, लेकिन उसने बात नहीं मानी। इसी दौरान जब बजरी से भरा टिप्पर वहां से गुजरा, तो चालक ने सड़क पर खड़ी कार को बचाने की कोशिश की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस प्रयास में टिप्पर से नियंत्रण छूट गया और वह एक पोल से टकराकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे जो हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। हालांकि, फरार हुई कार का नंबर नोट कर लिया गया है।

क्रेन की मदद से रास्ता साफ करने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया। ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुलिस टीम क्रेन की मदद से पलटे हुए टिप्पर को सड़क से हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुटी हुई है। फरार कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

पुलिस का सारा ध्यान चालान काटने पर, जनता जाए भाड़ में?

बुलंद केसरी/ जैसे-जैसे सरकार का कार्यकाल खत्म होने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ-ਜੰਮੂ ਟ੍ਰੇਨ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ: UK ਬੈਠੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਦੇ 17 ਸਾਥੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ; IED, ਡੈਟੋਨੇਟਰ ਅਤੇ ਗਲੋਕ ਪਿਸਤੌਲ ਬਰਾਮਦ

Buland kesari/ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਮੋਗਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 17 ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ...

You cannot copy content of this page