iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News₹18 करोड़ का बैंक लोन घोटाला:6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस...

₹18 करोड़ का बैंक लोन घोटाला:6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Date:

National News

Buland kesari/लुधियाना के पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के बैंक लोन घोटाले का पर्दाफाश किया है। थाना नंबर 5 की पुलिस ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की शिकायत पर शहर की जानी-मानी फर्म ‘मोदी सॉल्वैक्स’ और ‘एमजीएम सॉल्वैक्स’ से जुड़े आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।₹18 करोड़ का बैंक लोन घोटाला:6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जीवाड़ा कर बैंक को 18 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि गौरव गुप्ता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत (PGD 632104/631349) के अनुसार, आरोपियों ने अपनी दो फर्मों के नाम पर बैंक से करोड़ों का लोन लिया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपियों ने दो फर्म के नाम पर लोन लिया

जांच में सामने आया कि मोदी सॉल्वैक्स (Modi Solvex) फर्म के नाम पर आरोपियों ने 9.55 करोड़ रुपये का लोन लिया। एमजीएम सॉल्वैक्स (MGM Solvex) फर्म के नाम पर बैंक से 8.44 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधा हासिल की गई। लोन लेने के लिए आरोपियों ने अपनी तीन अचल संपत्तियां बैंक के पास गिरवी रखी थीं।

बैंक का आरोप है कि लोन की राशि हड़पने की नीयत से आरोपियों ने न तो किश्तें चुकाईं और न ही बैंक के साथ किए गए अनुबंध का पालन किया। पुलिस ने बैंक अधिकारी गौरव गुप्ता के बयानों के आधार पर आशीष मोदी, सारिका मोदी, अनुभव मोदी, रोहिणी मोदी, साहिल मोदी, विजय कुमार मोदी नामजद किया है

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस जांच में जुटी

थाना नंबर 5 की पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला काफी समय से जांच के अधीन था। बैंक द्वारा दी गई शिकायतों की गहनता से पड़ताल करने के बाद पाया गया कि आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत बैंक को वित्तीय नुकसान पहुंचाया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और इनके बैंक खातों व गिरवी रखी संपत्तियों के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਤੰਬਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆ ਸਕਦੈ ਵੱਡਾ ਭੂਚਾਲ!

ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਦਲ-ਬਦਲੀ? ‘ਆਪ’ ਦੇ...

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर की हत्या

Buland Kesari/ अबोहर: संत नगरी में सोमवार को एक दिल...

ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਹੱਥ!

ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, SOI...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Nepal भूस्खलन Update : अब तक 633 मौतें, 320 भारतीयों सहित 2500 लापता

Buland Kesari/ Nepal भूस्खलन Update : 26 अगस्त 2026 को नेपाल-तिब्बत सीमा पर लांगटांग नेशनल पार्क के पास हुए विनाशकारी ग्लेशियर ब्लास्ट (ग्लेशियर ढहने)...

You cannot copy content of this page