iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeBusinessसोना खरीदना है फटाफट कर लें तैयारी

सोना खरीदना है फटाफट कर लें तैयारी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

लगातार कई सप्ताह महंगा होने के बाद सोने की कीमत में तेज गिरावट आई है। कल सोने का रेट धड़ाम होने के बाद आज भी सोने की कीमत नीचे आ रही है। सटोरियों द्वारा सौदों के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 102 रुपये गिरकर 56,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, फरवरी डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 11,065 लॉट के कारोबार में 102 रुपये या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। व्यापारियों ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय कारोबारियों द्वारा ऑर्डर में कमी को दिया जा सकता है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,909.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घरेलू सोने की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई क्योंकि अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में नरमी बरते जाने की उम्मीद ने नुकसान को सीमित कर दिया। शुरुआती कारोबार में डॉलर इंडेक्स 0.3 फीसदी चढ़ा था। डॉलर के मजबूत होने से दूसरी करेंसी रखने वाले खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है। आपको बता दें कि ग्रीनबैक के मूल्य में वृद्धि के बीच रुपया आज 81.74 बनाम डॉलर पर था। बुधवार को कच्चे तेल के बेंचमार्क में तेजी रही।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 222 रुपये की तेजी के साथ 69,408 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 222 रुपये या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,408 रुपये प्रति किग्रा हो गया, जिसमें 19,994 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी का मुख्य कारण बाजार में सकारात्मक रुख के बीच ताजा लिवाली है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.28 डॉलर प्रति औंस हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,890 रुपये है।
  • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 56,890 रुपये में बिक रहा है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 56,780 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 56,730 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,730 पर बिक रहा है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,780 रुपये का है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 56,730 रुपये का है।
  • चंडीगढ़ में सोने की कीमत 56,890 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 56,890 रुपये है।
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

Related News

ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और पैसे मांगने का आरोप, तनाव बढ़ा

Buland kesari/जालंधर जिले में कुंज इलाके में पुलिस और ट्रॉली ड्राइवरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सिख...

You cannot copy content of this page