iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeNationalApple ने भारत में खोला पहला रिटेल स्टोर

Apple ने भारत में खोला पहला रिटेल स्टोर

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Apple गैजेट्स के प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल का देश में पहला रिटेल स्टोर मंगलवार को चालू हो गया। कंपनी के CEO अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने ग्राहकों का स्वागत करते हुए स्टोर के दरवाजे खोले। अमेरिकी कंपनी ने करीब एक पखवाड़े पहले यहां बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स कारोबारी जिले के एक मॉल में अपना स्टोर खोलने की घोषणा की थी, जिसके बाद से एप्पल के चाहने वालों में जोरदार उत्साह था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

करीब 100 से अधिक कर्मचारियों और अन्य लोगों के जोशीले नारों के बीच कुक स्टोर के अंदर से दरवाजे खोलकर बाहर निकले और मेहमानों का स्वागत किया। कंपनी इसके बाद बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली के साकेत में अपने दूसरे रिटेल स्टोर का शुभारंभ करेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एपल  कंपनी भारत में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही है ऐसे में उनका पहला स्टोर ओपन होना प्रशंसकों के लिए गुड न्यूज है। वहीं अब एप्पल का दूसरा स्टोर मुंबई के बाद अब दिल्ली में खुलेगा। बता दें कि दूसरा एपल स्टोर 20 अप्रैल को साकेत में खुलेगा। एपल स्टोर के खुलने से अब कस्टमर्स को सीधे कंपनी के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का फायदा मिलेगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413
Image
इससे पहले एप्पल ने कहा कि दोनों स्टोर को स्थानीय जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। ग्राहकों के लिए खोलने से एक दिन पहले 20,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले मुंबई स्टोर को मीडिया के लिए खोला गया। खबरों के मुताबिक कुक अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

 

Image

 

एक बयान के मुताबिक कुक ने कहा, भारत में बेहद सुंदर संस्कृति और एक अविश्वसनीय ऊर्जा है। हम इसके विस्तृत इतिहास, अपने ग्राहकों का समर्थन करने, स्थानीय समुदायों में निवेश करने और मानवता की सेवा करने वाले नवाचारों के साथ बेहतर भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं। कुक ने सोमवार शाम को स्टोर पर एप्पल के कर्मचारियों के साथ एक फोटो भी ट्वीट की।

उन्होंने लिखा, ”हैलो, मुंबई! हम कल नए एप्पल बीकेसी में अपने ग्राहकों का स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (खुदरा कारोबार) डिएड्रे ओ’ब्रायन ने संवाददाताओं से कहा कि स्टोर में मौजूद 100 लोगों की मजबूत टीम 18 भारतीय भाषाओं में बात करने में सक्षम होगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
Image

उन्होंने कहा कि कंपनी देश में 2,500 लोगों को रोजगार देती है और उसने अपने ऐप इकोसिस्टम के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से 10 लाख नौकरियां सृजित करने में मदद की है। उन्होंने कहा कि स्टोर में महिला कर्मचारियों की संख्या करीब आधी है। भारत से वित्त वर्ष 2022-23 में एप्पल का निर्यात पांच अरब अमेरिकी डॉलर को पार करने का अनुमान है। यह आंकड़ा भारत में बने फोन के कुल निर्यात का आधा है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Unnao Rape Case: ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤੇ ਰੋਕ; ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਜ਼ਮਾਨਤ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ

ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਨੇ ਉਨਾਓ ਬਲਾਤਕਾਰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ‘ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ। ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੇ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਉਮਰ ਕੈਦ...

You cannot copy content of this page