iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeदिल्ली की कोर्ट में खूनी खेल

दिल्ली की कोर्ट में खूनी खेल

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

दक्षिण दिल्ली में शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट के अंदर एक महिला को गोली मार दी गई।  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के पेट और एक हाथ पर गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई। चौधरी ने कहा कि एम राधा को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली उसके पेट और एक गोली हाथ में लगी है। राधा की उम्र 40 साल से अधिक है। उसे साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।”

iTree Network Solutions +91-8699235413

चौधरी ने कहा, ‘‘आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसने पीड़िता और वकील राजेंद्र झा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कराया था।” वहीं गोली लगने के बाद भी महिला हिम्मत नहीं हारी और पेट से निकल रहे खून पर अपनी चुनरी बांध खुद चलकर कोर्ट के बाहर आई। पुलिस ने बताया कि महिला कोर्ट में गवाही देने के लिए आई ती लेकिन उसे कोर्ट परिसर की सीढ़ियां चढ़ते ही गोली मार दी गई। एक सूत्र ने बताया कि आरोपी एक वकील है, जिसे साकेत अदालत की बार एसोसिएशन ने पहले निलंबित कर दिया था। उसने बताया कि आरोपी ने महिला को कथित रूप से 25 लाख रुपए ब्याज पर उधार दिए थे और वह उसका भुगतान नहीं कर रही थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

चौधरी ने बताया कि एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, आरोपी ने चार-पांच गोलियां चलाईं और इसके बाद वह भोजनालय के पीछे के दरवाजे से भाग गया। उन्होंने बताया कि अदालत में हालात सामान्य हैं। ‘साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन’ के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए और कानूनी पेशे से जुड़े लोगों को विशेष रूप से यह सुनिश्चित करना चाहिए। शर्मा ने पुष्टि की कि आरोपी वकील की सदस्यता एसोसिएशन ने निलंबित कर दी थी। इससे पहले, वकील बनकर आए दो लोगों ने 2021 में जेल में बंद गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की रोहिणी अदालत कक्ष में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page