iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeविजिलेंस के शिकंजे में AIG

विजिलेंस के शिकंजे में AIG

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

मोहाली : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब पुलिस के ए.आई.जी. आशीष कपूर पी.पी.एस. द्वारा नौकरी दौरान चंडीगढ़ और मोहाली में आमदनी के ज्ञात स्रोतों से अवैध रूप से बेहिसाब महंगी अचल और चल संपत्ति बनाने के आरोप में आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आशीष कपूर को सेंट्रल जेल पटियाला से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से विजिलेंस ब्यूरो को आगे की पूछताछ के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी एवं उनकी पत्नी के खिलाफ विजिलेंस जांच के बाद मामला नंबर 21 दिनांक 30-05-2023, को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की  13(1)(बी), 13(2)  और आई.पी.सी. की धाा 120-बी तहत विजिलें ब्यूरो, उड़न दस्ता-1, पंजाब, मोहाली के थाने में  मामला दर्ज किया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर के नाम ऊपर चेक अवधि दिनांक 01-08-2017 से 31-08-2022 के दौरान चंडीगढ़ और मोहाली में बेहिसाब महंगी अवैध रूप से अचल संपत्ति मौजूद हैं जिनका बाजार मूल्य रजिस्टर्ड मूल्य से काफी अधिक है। प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन संपत्तियों में से वर्ष 2020 में एक कार्नर रिहायशी प्लॉट नंबर 2010, रकबा 507.5 वर्ग गज, सेक्टर-88, मोहाली को 90,16,100 रुपए में खरीदा गया है। उक्त प्लाट पर वर्ष 2020-2022 के दौरान नई सहूलियतों सहित आलीशान दो मंजिला कोठी का निर्माण किया  जिस पर  अनुमानित लागत 2,00,00,000 रुपए आया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसी प्रकार गत वर्ष 2022 में मोहाली स्थित द पाम कॉलोनी, न्यू चंडीगढ़ में 34,13,663 रुपए की लागत के साथ 241.11 वर्ग गज का एक रिहायशी प्लाट नं. 397 खरीदा था। इसके अलावा चंडीगढ़ के सेक्टर 63 के ब्लॉक नंबर-बी में तीन कमरों का फ्लैट नंबर 2021 कुल 20,41,65,400 रुपए में खरीदा गया। उन्होंने कहा कि आशीष कपूर की पत्नी के पास लवीन पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी में 1/3 शेयर है जिसमें उन्होंने 15 लाख रुपए का निवेश किए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उक्त  निश्चित चेक अवधि के दौरान, आशीष कपूर, आशीष कपूर एंड संस (एच.यू.एफ.) और उनकी पत्नी कमल कपूर की आय के ज्ञात स्रोतों से कुल आय  2,44,64,871 रुपए पाई गई, जबकि इसी अवधि के दौरान उनके द्वारा 5,60,91,650 रुपया कुल खर्च  किया गया है। इस प्रकार उन्होंने 3,16,26,779 रुपए अधिक खर्च किए जो उनकी कुल आय से 129.3 प्रतिशत अधिक है। विजिलेंस ब्यूरो सहित कई राज्य के कई  जिलों और पंजाब के जेल विभाग में तैनात इस पुलिस अधिकारी और उनकी पत्नी के खिलाफ उक्त जांच के दौरान प्राप्त सूबतों के आधार पर मुकदमा दर्ज करने उपरांत गिरफ्तारी अमल में लाकर ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page