iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrime🚨 भाई को मारने आए थे गुंडे, बहनों ने बचाना चाहा तो...

🚨 भाई को मारने आए थे गुंडे, बहनों ने बचाना चाहा तो दोनों बहनों की गोली मारकर की हत्या

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

दिल्ली (बुलंद केसरी):– दिल्ली के आरके पुरम में आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना यहां की अंबेडकर बस्ती में हुई। मृतक युवतियों की पहचान पिंकी (30 वर्ष) और ज्योति (29 वर्ष) के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सुबह करीब 4.40 बजे हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि रुपये के लेन-देन को लेकर हमलावर महिला के भाई की हत्या करने आये थे, लेकिन दोनों बहनों को घर के बाहर गोली मार कर फरार हो गये।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वेस्ट दिल्ली के डीसीपी मनोज सी ने बताया कि दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गोली लगने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। इसलिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने गोली मारने वाले व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर महिला के भाई ललित ने बताया कि रात में उसे किसी से पैसे लेने थे, वह काम खत्म कर घर आ गया। कुछ देर बाद कुछ लोग उसकी मौसी के घर आए। वहां उन्होंने हंगामा किया और दरवाजा तोड़कर घर में घुसने का प्रयास किया।

ललित का फोन आया तो उन्होंने पीसीआर को बुलाने को कहा। कुछ देर बाद वे लोग फिर ललित के घर पहुंचे और खूब हंगामा किया। दरवाजा तोड़कर घर में घुसने का प्रयास किया, सफल नहीं होने पर वापस चले गए।

करीब 20 मिनट बाद तड़के 3.30 बजे वे लोग फिर बड़ी संख्या में ललित के घर पहुंचे और ललित पर फायरिंग कर दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहां मौजूद ललित की दोनों बहनें बचाव के लिए आगे आईं और ललित से कहा ‘भाग भाई भाग’ एक गोली ललित के शरीर में जा लगी। लेकिन ललित वहां से भागने में सफल रहा। आक्रोशित हमलावरों ने ललित की दोनों बहनों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page