iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsसिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई दुबई से गिरफ्तार, अजरबैजान के...

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई दुबई से गिरफ्तार, अजरबैजान के लिए रवाना हुई दिल्ली पुलिस

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, चंडीगढ़ः दिवगंत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड और कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भतीजे सचिन थापन उर्फ बिश्नोई को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सचिन को अजरबैजान से गिरफ्तार किया है। इसके लिए दिल्ली पुलिस की टीम अजरबैजान के लिए रवाना हो गई है। स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के एक एसीपी, दो इंस्पेक्टर समेत करीब चार अधिकारियों की टीम इसमें शामिल है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम मंगलवार रात तक अजरबैजान से गैंगस्टर सचिन को लेकर दिल्ली पहुंच जाएगी। सचिन बिश्नोई के प्रत्यर्पण से हत्याकांड में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि गत वर्ष 29 मई 2022 को मूसेवाला की दिन-दिहाडे़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी खुद सचिन ने ली थी। हत्या करने के बाद वह फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके देश से बाहर भाग गया था। सचिन बिश्नोई ने फर्जी पासपोर्ट दिल्ली के संगम विहार इलाके के एक पते पर बनाया था। इस फर्जी पासपोर्ट में सचिन का नकली नाम तिलक राज टुटेजा लिखा था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब दक्षिण जिला पुलिस ने गैंगस्टर्स के फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सचिन के दिल्ली आने के बाद कई और बड़े मामलों को सुलझाया जाएगा। हाल के दिनों में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कारोबारियों से लॉरेंस के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले भी आए थे। इसमें सचिन की भूमिका सामने आई है। जून माह में दुबई के एक कारोबारी से भी सचिन ने 50 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इन सब मामलों के सिलसिले में भी दिल्ली पुलिस सचिन से गहनता से पूछताछ करेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना में युवक की नशे से मौत:एक साल पहले भाई की हादसे में गई थी जान, परिजन बोले- नशे ने पूरा परिवार तबाह किया

Buland kesari/पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बावजूद युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। लुधियाना के कूमकलां थाना...

You cannot copy content of this page