iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeEntertainmentNora Fatehi के मानहानि केस पर जैकलीन फर्नांडीज के वकील का जवाब-...

Nora Fatehi के मानहानि केस पर जैकलीन फर्नांडीज के वकील का जवाब- बोले हाईकोर्ट जाएंगी एक्ट्रेस

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में क्लीन चिट मिलने के बाद नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर मानहानि का केस दर्ज कराया था. जिसके बाद उन्होंने कई खुलासे किए. उनका कहना था कि इस केस में उन्हें बलि का बकरा बनाया गया और इस मामले में शामिल लोगों से उनका कोई लेना-देना नहीं है. जिसके बाद अब इस मामले में जैकलीन फर्नांडिस के वकील का दो टूक जवाब सामने आया है.

iTree Network Solutions +91-8699235413

‘कोई चुप है तो उसका मतलब कुछ और नहीं’
जैकलीन के वकील ने कहा कि उन्हें अब तक मानहानि केस में कोर्ट से कोई नोटिस नहीं मिला है. उन्होंने बयान दिया, “हमें माननीय न्यायालयों से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है इसलिए हम ऐसे किसी भी घटनाक्रम की पुष्टि नहीं कर सकते. ये सभी जानते हैं कि जैकलीन ने कभी भी इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट या सोशल मीडिया पर इस मामले में किसी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है. जैकलीन ने इस मामले के बारे में हमेशा सम्मानजनक और शालीन चुप्पी बनाए रखी है क्योंकि मामला विचाराधीन है और निर्णय के लिए माननीय न्यायालयों के समक्ष लंबित है.

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें बिना किसी गलती के किसी भी कार्रवाई में घसीटा जा सकता है. जब भी कोई कार्रवाई न्यायालय के समक्ष की जाती है तब इस तरह पब्लिक डोमेन के सामने बयान जारी नहीं किए जाते. ये न्यायालय की अवमानना है. न्यायिक कार्यवाही में कुछ पवित्रता होती है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन जैकलीन को अनुचित मुकदमेबाजी के लिए मजबूर किया जाता है या उनकी इच्छा के खिलाफ उन्हें फर्जी मुकदमे में घसीटा जाता है, तो वो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी.

iTree Network Solutions +91-8699235413

यदि न्यायालय के रिकॉर्ड लीक हो जाते हैं और कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए उपयोग किए जाते हैं, जिसमें कुछ लोग उस कार्रवाई के पक्षकार भी नहीं होते हैं, तो न्यायालय की अवमानना के लिए अलग से कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है. ध्यान दें कि मेरे मुवक्किल के पास केस करने का अधिकार है.”

iTree Network Solutions +91-8699235413

नोरा ने क्या दिया था बयान
नोरा ने जैकलीन के खिलाफ बयान दिया था, “उन्होंने मुझे गोल्ड डिगर कहा है और मुझ पर एक ठग (सुकेश चंद्रशेखर) के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है और उनसे ध्यान हटाने के लिए चल रहे आपराधिक मामले में मेरा नाम शामिल किया है.”

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page