iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabरोजी-रोटी के लिए इंग्लैंड गए युवक की ब्रेन हैमरेज के कारण मौत

रोजी-रोटी के लिए इंग्लैंड गए युवक की ब्रेन हैमरेज के कारण मौत

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, तपा मंडीः रोजी-रोटी कमाने के लिए जहां हर रोज पंजाब के कई युवा विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं विदेशों से कई बार दुखद खबरें भी सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला तपा मंडी में उस वक्त सामने आया जब तपा के अंतर्गत आते जगजीतपुरा में उस वक्त मातम छा गया, जब गांव के एक युवक की इंग्लैंड में ब्रेन हैमरेज होने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक इंग्लैंड के स्काटलैंड में काम करता था जहां ब्रेन हैमरेज का अटैक आने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान जगतार सिंह (35) निवासी गांव जगजीतपुरा तपामंडी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के पिता गुरपाल सिंह, उसके चाचा के बेटे मनजिंदर सिंह और पूर्व सैनिक सुखजीत सिंह ने कहा कि जगतार सिंह अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए 11 महीने पहले विदेश गया था। उसने बैंकों, आढ़ती और रिश्तेदारों से 28 लाख का कर्ज लिया था। वह स्कॉटलैंड में एक स्टोर में काम करता था। हाल ही में स्टोर में काम करते समय ब्रेन हैमरेज (अटैक) के कारण उसकी मौत हो गई। परिवार इतना असमर्थ है कि उसके शव को पंजाब तक लाने का भी खर्च नहीं कर सकता है, जिसके लिए इंग्लैंड की एनआरआई समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से मृतक का अंतिम संस्कार इंग्लैंड में ही किया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस मौके पर पीड़ित परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने पंजाब सरकार से आर्थिक मदद और बुजुर्ग माता-पिता पर चढ़े 28 लाख के कर्ज को माफ करने की अपील करते हुए कहा कि परिवार ने 12 लाख रुपए बैंक से और 16 लाख रुपए आढ़ती, गांव निवासियों व रिश्तेदारों से कर्जा लेकर उसे विदेश भेजा गया था, इसलिए उसने पंजाब सरकार से इस ऋण को माफ करने का अनुरोध किया है। इस दुखद घटना को लेकर परिजनों और बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page