iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeगैंगस्टर रमनजीत रोमी की हांगकांग में याचिका हुई खारिज

गैंगस्टर रमनजीत रोमी की हांगकांग में याचिका हुई खारिज

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, चंडीगढ़ः नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर रमनजीत रोमी की याचिका को हांगकांग हाईकोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है। जिसके बाद अब उक्त गैंगस्टर रमनजीत रोमी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले की पैरवी पंजाब पुलिस कर रही है। दरअसल, इससे पहले हांगकांग की अदालत गैंगस्टर रोमी के प्रत्यर्पण के संबंध में पहले ही भारत सरकार के अनुरोध को मंजूर कर चुकी है। इसके बाद रोमी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई, जिसे अब खारिज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रमनजीत रोमी ने विदेश में बैठ कर नाभा जेल ब्रेक कांड की सारी साज़िश रची थी और इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। वहीं अब इस मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। 

iTree Network Solutions +91-8699235413

गौरतलब है कि गैंगस्टर रोमी को साल 2016 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह हांगकांग भाग गया था। इसके बाद उसे हांगकांग में गिरफ्तार किया गया था। फिर पंजाब पुलिस ने उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू करने के लिए विदेश मंत्रालय के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। इससे पहले गैंगस्टर रोमी के लापता होने के बाद उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। रोमी पर साल 2016-17 में जालंधर और लुधियाना में हुई हत्याओं में भी शामिल होने का भी शक है। पंजाब पुलिस के अनुसार वह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह शेखों के संपर्क में था। गुरप्रीत उन छह लोगों में शामिल था, जो नवंबर 2016 में नाभा जेल से भागे थे और वह इस कांड का मुख्य साजिशकर्ता था। पुलिस का मानना है कि रोमी ने जेल से भागने वालों को इसके लिए पैसे मुहैया कराए थे। साथ ही उसने हांगकांग से ही जेल ब्रेक की पूरी साजिश रची थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

जिक्रयोग्य है कि 27 नवंबर 2016 को पटियाला की नाभा जेल से छह कैदी फरार हुए थे। इनमें दो आतंकी और चार कुख्यात गैंगस्टर शामिल थे। जेल ब्रेक में फरार खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू को पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन एक अन्य आतंकी कश्मीर सिंह फरार हो गया था। जबकि इस कांड में शामिल मुख्य आरोपी गैंगस्टर विक्की गौंडर को पुलिस एनकाउंटर में मार चुकी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page