बुलंद केसरी न्यूज, गुरदासपुर : जिला गुरदासपुर के बटाला के के अंतर्गत आते मेहता घुमान में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि महिला के शरीर के चीथड़े उड़ गए, वहीं स्विफ्ट कार पलटियां खाते हुए दूर जा गिरी। बाद के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी मं रखवा दिया है। वहीं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कमलजीत कौर (35) निवासी नंगल के रूप में हुई है
इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतका कमलजीत कौर की ननद ने बताया कि उसका भाई विदेश में रहता तथा उसकी भाभी (मृतका) अपने मायके परिवार के साथ रहती थी। वह अपने किसी काम का लिए ससुराल नंगल आई हुई थी। जब वह वापस अपने मायके घर जाने लगे तो इसी बीच यह हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कमलजीत के शरीर के चिथड़े उड़ गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका कमलजीत कौर (35) शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल बटाला में भेज दिया। वहीं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।








