iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsनाई की दुकान पर बैठे युवकों पर बाईक सवारों ने की फायरिंग,...

नाई की दुकान पर बैठे युवकों पर बाईक सवारों ने की फायरिंग, 1 की मौत, 1 गंभीर घायल

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, नवांशहरः जिले के अंतर्गत आते नवांशहर-बलाचौर हाईवे पर स्थित गांव गढ़ी कंनूगोआ में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के दो युवक नाई की दुकान पर बैठे थे तो बाईक पर आए युवकों ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक के सिर पर गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नरिंदर सिंह (35) पुत्र गुरमीत सिंह जबकि घायल की पहचान नविंदर पाल सिंह (35) पुत्र जगतार सिंह दोनों निवासी गढ़ी कांनूगोआ के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार नरिंदर सिंह और नविंदर पाल सिंह मंगलवार रात प्राचीन शिव मंदिर के सामने नाई की दुकान के बाहर बैठे थे। रात करीब 9:10 मिनट पर बाइक सवार 2 हमलावर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दोनों युवकों को गोली मार दी। नरिंदर सिंह के सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, नविंदर पाल की छाती को छूकर गोली निकलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक नरिंदर सिंह इकलौता बेटा था। पिता की पहले ही मौत हो गई थी। एक बहन भी है वो भी तीन साल पहले विधवा हो गई है। माता बीमार है। गांव वालों ने बताया कि लड़का बहुत ही मेहनती और ईमानदार था। अपनी खेतीबाड़ी करके गुजारा कर रहा था। इसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी, अभी इसकी शादी भी नहीं हुई थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की। जिसमें दोनों हमलावर गोलियां चलाते हुए कैद हो गए। दोनों हमलावरों ने युवकों पर 3 गोलियां चलाईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ, ਦਿੱਗਜ਼ ਲੀਡਰ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਤੋਂ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ

Buland kesari/Aam Aadmi Party leader resigns from the party; ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਬਜਟ ਸੈਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ‘ਤੇ...

You cannot copy content of this page