iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeकपूरथला में चोरों ने की पीएनबी का एटीएम काटने की नाकाम कोशिश

कपूरथला में चोरों ने की पीएनबी का एटीएम काटने की नाकाम कोशिश

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, कपूरथलाः कपूरथला के अंतर्गत आते गांव शेरपुर में चोरों द्वारा बीती रात पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम को काटने की कोशिश की, जिन्हें वह सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। चोरों द्वारा चोरी की वारदात में नाकाम रहने के कारण एटीएम में पड़ा सारा पैसा सुरक्षित रहा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर बलिराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अगस्त को उनको ज़ोनल ऑफिस अधिकारी राहुल का फोन आया। जिन्होंने बताया कि आपके एटीएम को लूटने की कोशिश की गई है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एटीएम मशीन खुली थी। लेकिन पूरी तरह से न काटे जाने के कारण पैसों का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने आए लुटेरों ने एटीएम केबिन में दाखिल होते ही सीसीटीवी कैमरा पर स्प्रे कर दिया और एटीएम मशीन को काटने लगे। मगर मशीन पूरी तरह से काट नहीं सके। जिससे रुपए का कोई नुकसान नहीं हुआ। बैंक मैनेजर की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जानकारी देते हुए सिटी थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर बलिराम की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एएसआई इशरु प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक जांच में ज्ञात हुआ कि लुटेरों ने एटीएम केबिन में दाखिल होते ही सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे डाल दिया।एएसआई इशरु प्रसाद ने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों की तलाश की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page