iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeदिल्ली एयरपोर्ट से कुख्यात गैंगस्टर दलबीरा गिरफ्तार

दिल्ली एयरपोर्ट से कुख्यात गैंगस्टर दलबीरा गिरफ्तार

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, जालंधर: कुख्यात गैंगस्टर दलबीर सिंह दलबीरा को दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट की सिक्योरिटी ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गैंगस्टर दलबीरा यूएसए भागने की फिराक में था और उसने दुबई के रास्ते यूएसए जाने के लिए डौंकी लगानी थी। लेकिन उससे पहले ही कमिश्नरेट पुलिस द्वारा दलबीर सिंह की एलओसी जारी करने के कारण वह देश छोड़ कर भागने में असफल रहा। इस संबंधी जानकारी देते कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि आरोपी दलबीर सिंह को शहर के बहुचर्चित डिप्टी हत्याकांड के मामले में लेकर आए हैं और उस पर इस हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के आरोप हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्राप्त जानकारी अनुसार जैसे ही वह एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसका पासपोर्ट चैक करते ही एयरपोर्ट सिक्योरिटी को बुलाया गया और एलओसी जारी होने के चलते दलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को सूचित किया तो पता चला कि दलबीर सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के अधीन केस दर्ज हैं जो इस समय जमानत पर रिहा है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस दलबीरा सिंह को लेने दिल्ली पहुंच गई और उसे हिरासत में लेकर जालंधर लौट आई है। पुलिस अब दलबीरा को रिमांड पर लेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जिक्रयोग्य है कि दलबीरा ने ही डिप्टी की हत्या करने वाले पुनीत और उसके साथियों को हथियार मुहैया करवाए थे। पुलिस का मानना है कि जिन हथियारों का प्रयोग डिप्टी की हत्या में हुआ था वह अब भी दलबीरा के पास हैं और दलबीरा ने उन्हें कहीं पर छुपा कर रखा हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान जहां हथियारों का पता लगाएगी, वहीं पर पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ करेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गौरतलब है कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस के साथ अमृतसर जेल में रहने के दौरान उसके खासमखास बने दलबीरा पर विभिन्न थानों में 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जालंधर, अमृतसर, कपूरथला, फगवाड़ा, होशियारपुर में दलबीरा पर हत्या, हत्या के प्रयास, हथियार सप्लाई करने लूट, मारपीट करने के मामले दर्ज हैं और इन सभी मामलों में दलबीरा वांछित था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गैंगस्टर दलबीरा विदेश भागने की फिराक में था। पुलिस को पहले ही शक था तो उसकी एलओसी जारी की हुई थी। जैसे ही दलबीरा दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पहचान लिया और पकड़ लिया। जिसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसी ने उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया था। जहां से पंजाब पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दांत इम्प्लांट को ‘कॉस्मेटिक’ बताकर क्लेम खारिज करना गलत — उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला

जालंधर/ उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े एक अहम फैसले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दांतों के इम्प्लांट के मेडिकल क्लेम...

You cannot copy content of this page