iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeAyodhya श्री राम मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस...

Ayodhya श्री राम मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी ब्यूरो, अयोध्याः Ayodhya Shri Ram Mandir: अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान श्री राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से जिला और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। काल करने वाले द्वारा बताया गया है कि 21 सितंबर को धमाका होगा। बताया जा रहा है कि 19 सितंबर की शाम को लखनऊ कंट्रोल रूम में डायल 112 पर किसी ने कॉल कर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। धमकी मिलते ही लखनऊ और अयोध्या पुलिस सक्रिय हो गई और Ayodhya पुलिस ने Shri Ram Mandir के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए। वहीं, धमकी देने वाले नंबर को पुलिस ने ट्रेस कर लिया, नंबर बरेली का निकला।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या राम मंदिर के संबंध में धमकी आने के बाद लखनऊ Police ने बरेली पुलिस को कॉल कर धमकी देने वाले नंबर की जानकारी दी। जांच के दौरान पता चला कि नंबर बरेली के फतेहगंज पूर्वी के रहने वाले इटौरिया निवासी गिरीश के नाम पर दर्ज है। एसओजी और सर्विलांस की टीम रात में गिरीश के पर पहुंची।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गिरीश ने बताया कि जिस समय कॉल की थी, उस समय फोन उनके बच्चे के पास था। बच्चे की उम्र 14 साल है। वह 8वीं का छात्र है, पढ़ाई की वजह से उसने परिजनों से फोन लिया था। पुलिस की पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसने यू-टयूब वीडियो देखकर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने बताया कि चूंकि बच्चे ने जब कंट्रोल रूम में फोन किया था तो उसने केवल इतना ही कहा था कि Shri Ram Mandir में 21 सितंबर को विस्फोट होगा। कंट्रोल रूम से बच्चे से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने फोन काट दिया, इसलिए संदेह और बढ़ गया। फिलहाल पुलिस इस बच्चे से पूछताछ करने के साथ ही उस वीडियो की भी जांच कर रही है, जिसे देखकर बच्चे ने पुलिस को फोन किया था।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page