iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeNationalश्रमदान अभियान के तहत Ahmedabad में अमित शाह और Delhi में जेपी...

श्रमदान अभियान के तहत Ahmedabad में अमित शाह और Delhi में जेपी नड्डा ने लगाई झाडू

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, नई दिल्लीः महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले आज देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया जा रहा है। जिसके तहत मंत्री, नेता सहित आम लोग रविवार सुबह से ही स्वच्छता अभियान में भाग लेने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ रहे है। आकाशवाणी के मासिक रेडियो ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मोदी ने सभी नागरिकों से 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से ‘स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान’ करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर यह ‘स्वच्छांजलि’ होगी। बता दें कि पीएम ने इस श्रमदान के लिए एक तारीख, एक घंटा, एक साथ का नारा दिया था और आज के अभियान के लिए देशभर में 6.4 लाख जगहों को चुना गया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झाड़ू लेकर अहमदाबाद में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा दिल्ली के झंडेवालान इलाके में इस अभियान में शामिल हुए। श्रमदान में हिस्सा लेते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने (केंद्र) देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन हम इसे करेंगे।” देशभर में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने झाड़ू उठाकर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में हिस्सा लिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जिक्रयोग्य है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने भी एक स्वच्छ अभियान में हिस्सा लिया और कहा कि ‘स्वच्छता’ देश का चेहरा बन गई है। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी नई दिल्ली में स्वच्छता गतिविधि के लिए स्वेच्छा से शामिल हुए। दिल्ली नगर निगम ने कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में 500 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने का आग्रह करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आइए, एक नया इतिहास बनाएं! आज सुबह 10 बजे। आइए एक घंटे के लिए स्वयंसेवक बनें, स्वच्छता के माध्यम से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दें। शामिल होने के लिए स्थानीय स्वच्छता कार्यक्रमों को स्कैन करें या देखें। कूड़ा मुक्त भारत का सपना, हम सब मिलकर पूरा करेंगे।”

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page