iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabLudhiana में दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क पार कर रहे दादा और पोता-पोती...

Ludhiana में दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क पार कर रहे दादा और पोता-पोती को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 1 की मौत

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, लुधियानाः Ludhiana Accident News: शहर के अधीन आते गुरु नानक खालसा कॉलेज मॉडल टाउन में बीती रात उस समय दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग व दो बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां उपचार के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घायल दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद मृतक के बेटे अमरजोत सिंह ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह सारा हादसा घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हादसे संबंधी जानकारी देते अमरजोत ने पुलिस को बताया कि वह पिता, पत्नी और बच्चों के साथ अपने दोस्त गुरविंदर सिंह निवासी गुरु नानक खालसा कॉलेज मॉडल टाउन को मिलने गया था। रात करीब 9 बजे जब वह खाना खाकर अपने घर वापस जा रहे थे। कि इस दौरान उनके बच्चे पिता तरसेम सिंह के साथ सड़क पार करने लगे तो इतने में तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक मौके से वहां से फरार हो गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अमरजोत ने बताया कि इस हादसे में उनके पिता के साथ बेटा अभयजोत सिंह और बेटी असीसजीत कौर को गंभीर चोटें आईं। तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल दाखिल करवाया गया। लेकिन जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वहां से DMC अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनके पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे थाना मॉडल टाउन के जांच अधिकारी सीता राम ने बताया कि फिलहाल CCTV के आधार पर गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा है। और अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page