IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–5219200
बुलंद केसरी न्यूज, जालंधरः Jalandhar News: महानगर के अन्तर्गत आते आदमपुर के गांव कंगणीवाल में रविवार सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब यहां स्थित सरसों के तेल बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए फैक्ट्री के मालिक Vikas Aggarwal ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह अपनी Factory में काम करवा रहे थे। इस दौरान उनके सुपरवाइज में उन्हें सूचना दी कि उनकी फैक्ट्री के एक हिस्से में भीषण आग लग गई है। फैक्ट्री के मालिक ने बताया कि आग लगने सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत अपने सभी कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर निकला।
फैक्ट्री मालिक Vikas Aggarwal ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ घंटे से आग पर काबू पाने में दमकल विभाग की टीम में लगी हुई है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन इस आगजनी में उनका लाखों रूपए का नुकसान हो गया है। वहीं, दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि जंडूसिंघा में स्थित ऑयल Factory में आग लगी है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों द्व्रारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में तेल पड़ा हुआ है, जिसके चलते आग पर काबू पाने के लिए टाइम लग रहा है।








