iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabरोपड़ में दोस्त को फोन किया और युवक-युवती ने नहर में लगा...

रोपड़ में दोस्त को फोन किया और युवक-युवती ने नहर में लगा दी छलांग, दोनों की मौत

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–5219200

बुलंद केसरी ब्यूरो, रोपड़ः Punjab Latest News: जिले के अंतर्गत आते भाखड़ा नहर के माजरी पुल पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक व युवती ने पुल से नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद लोगों ने लड़का-लड़की को बचाने की कोशिश भी की परन्तु दोनों तेज बहाव में बह गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। वहीं घटना की सूचना मृतकों के परजिनों को दे दी है। लड़का-लड़की की पहचान तरनजीत सिंह (25) और हरमनजोत कौर (21) के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि घटना वीरवार दोपहर करीब 3 बजे की है। उन्होंने बताया कि युवक और युवती नहर पर आए और छलांग लगा दी। इससे पहले उन्होंने इसकी सूचना अपने दोस्त को भी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने लड़का व लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन पानी के तेज बहाव में वे बह गए। करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर दोनों के शव बरामद करके सिविल अस्पताल ले जाए गए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को हरमनजोत का जन्मदिन था लड़के ने इसे सेलिब्रेट भी किया था। तरनजीत के परिवार में मां के अलावा छोटी बहन है और उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसके परिवार की दो दुकानें हैं, जिन्हें वह संभालता था। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों ने आखिरकार किस वजह से नहर में छलांग लगाई। वहीं, सिविल अस्पताल की डॉक्टर लवलीन कौर ने बताया कि तरनजीत और हरमनजोत को जब सिविल अस्पताल में ले जाया गया तो मौत हो चुकी थी। लवलीन कौर ने बताया कि दोनों के शवो को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे एसएचओ पवनकुमार ने बताया कि पुलिस को दोपहर में ही लड़का-लड़की के भाखड़ा नहर में छलांग लगाने की सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शवों को नहर से बाहल निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ‘ਚ ਫੇਰਬਦਲ, ਹਰਪਾਲ ਚੀਮਾ ਤੇ ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ

Buland Kesari/ ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਮੰਡਲ ‘ਚ ਫੇਰਬਦਲ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ਤੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵਿਭਾਗਾਂ...

You cannot copy content of this page