iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabबाइक पर जा रहे जीजा सालों को तेज रफ्तार बेलोरो ने मारी...

बाइक पर जा रहे जीजा सालों को तेज रफ्तार बेलोरो ने मारी टक्कर, जीजा की मौत, साले गंभीर घायल

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–5219200

बुलंद केसरी न्यूज, लुधियानाः Ludhiana Accdient News: Ludhiana में सोमवार देर रात ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल चुंगी पर उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज़ रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार 3 युवकों सहित पैदल जा रहे व्यक्ति को बुरी तरह से रौंद दिया। हादसा इतना भयंकर था कि इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने गंभीर रूप से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान जयराम निवासी गुरु रामदास नगर के रूप में हुई है, जबकि हादसे में घायलों की पहचान उसके साले सुनील और बिमलेश के रूप में हुई है जबकि इस हादसे में घायल हुए राहगीर की पहचान विकास कुमार के तौर पर हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हादसे संबंधी जानकारी देते हुए अस्पताल में घायल सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने जीजा जयराम व भाई बिमलेश के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से कही जा रहे थे। तभी पीछे से एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो गाड़ी ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी इस हादसे में उनके जीजा को संभलने का मौके तक नहीं मिला और उनकी आंखों के सामने ही बोलेरो के टायर उनके जीजा के ऊपर चढ़ गए। हादसे में उसके भाई बिमलेश को मामूली चोटें आई है। वही बोलेरो चालक ने बाइक सवार के साथ साथ वहां से पैदल काम से घर लौट रहे विकास कुमार को भी बुरी तरह से कुचल दिया। जिसे राहगीरों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां से परिजनों से उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार व्यक्ति हवा में उछल कर कई फीट दूर जाकर गिरे। इसमें जयराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग हादसे में घायल हैं। सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवकों को देख लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया। हादसे के बाद बोलेरो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची Police ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page