iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeशर्मनाक: महिला को 'Talibani' सजा, जूते पर थूककर चटवाया; 20 जूते मारे...

शर्मनाक: महिला को ‘Talibani’ सजा, जूते पर थूककर चटवाया; 20 जूते मारे और उठक-बैठक कराया

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–521920

बुलंद केसरी ब्यूरो, रांचीः Big News: झारखंड के गांव गढ़वा से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसके तहत पंचायत द्वारा महिला के खिलाफ तालिबानी फैसला सुनाने का मामला सामने आया है। जिसके तहत पंचायत में जुटे लोगों ने उसी गांव की महिला को न केवल डायन और चरित्रहीन बताकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि भरी पंचायत में महिला से जूते पर थूक कर चटवाया गया। इतना ही नहीं महिला को भरी पंचायत में 20 जूते मारे गए, कान पकड़कर सौ दफा उठक-बैठक कराया गया, उस पर 56 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया और इसके बाद उसके सामाजिक बहिष्कार का फैसला सुनाया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तीन महीने पुरानी है, लेकिन इसकी शिकायत अब दर्ज कराई गई है। महिला का कहना है कि इस घटना अगले ही दिन उसने मेराल थाने में आवेदन दिया था, लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई। अब उसने ऑनलाइन कंप्लेन दर्ज कराया है। वाकया गढ़वा जिले के मेराल थाना अंतर्गत तिसरटेटुका गांव का है। पीड़िता मुस्लिम समाज की है। पंचायत इसी समाज के लोगों ने बिठाई थी। महिला का कहना है कि उसे चरित्रहीन और डायन करार देकर यह जुल्म किया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उसने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते 15 अगस्त की रात लगभग 12 बजे पंचायत बिठाई गई। गांव के जब्बार अंसारी, मुजाहिद अंसारी, इलियास अंसारी, साकिर अंसारी, मोकिर अंसारी, असगर अली, इमामुद्दीन अंसारी और इरशाद अंसारी उसके घर पहुंचे और उसे एवं उसके पति को पंचायत में ले गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यहां सार्वजनिक तौर पर महिला पर गांव के एक युवक से नाजायज संबंध के आरोप लगाए गए। उस पर डायन होने का भी आरोप मढ़ा गया। महिला और उसके पति ने इन आरोपों से इनकार किया, लेकिन पंचायत में महिला को दंडित किया गया। ऑनलाइन कंप्लेन के आधार पर Police महिला की शिकायत की जांच कर रही है। इस बाबत अब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

Shameful, Woman, punished, by ‘Talibani’, made, lick ,by spitting, shoes, Hit 20, shoes and made, me do sit-ups

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page