IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–521923
बुलंद केसरी ब्यूरो, मोहालीः Mohali से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां लांडरा रोड पर CIA और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है इस दौरान दोनों और से फायरिंग की गई। इस फायरिंग में CIA ने 2 बदमाशों को पकड़ लिया है।पकड़े गए बदमाशों की पहचान प्रिंस और कर्मजीत के रूप में हुई है। इस गोलाबारी में प्रिंस को 2 गोलियां लगी हैं जबकि, करनजीत को एक गोली लगी है। Police ने दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
जांच में सामने आया है कि इन बदमाशों पर फिरौती और लूट के कई केस दर्ज हैं। बता दें कि करमजीत कुरुक्षेत्र का और प्रिंस राजपुरा का रहने वाला है और वह नाका तोड़ कर भागने की कोशिश कर रहा था और Police द्वारा पिछले काफी समय से इन बदमाशों की तलाश की जा रही थी।
इस संबंधी जानकारी देते हुए Mohali के DSP Gursharan Singh Sandhu ने कहा कि CIA को सूचना मिली थी कि दो बदमाश इस एरिया में घूम रहे हैं। जिसके बाद Police ने उन्हें पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई थी इसी दौरान बदमाशों ने Police पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली Police की गाड़ी के शीशे पर लगी हालांकि, पुलिसकर्मियों का बाल-बाल बचाव हो गया। Police की जबावी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए हैं जिन्हें Police ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते DSP ने बताया कि Police जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और उन्होंने 3 गाड़ियां छीनी थी। जिसके बाद Police लगातार उनकी तलाश कर रही थी।
Breaking News, Bullets fired, between, police, and miscreants, both accused, injured








