iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsअब इस स्टेट में पंजाब नेशनल बैंक PNB में हुई बड़ी लूट;...

अब इस स्टेट में पंजाब नेशनल बैंक PNB में हुई बड़ी लूट; 21 लाख रुपए के साथ DVR भी ले गए लुटेरे

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Patna Punjab National Bank Loot: पटना में बेखौफ बदमाशों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है. सोमवार (05 अगस्त) की सुबह पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के कोरैया गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हथियार के बल पर बदमाश घुसे और कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 21 लाख रुपये लूट लिए.

iTree Network Solutions +91-8699235413

बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए बदमाश बैंक से निकले और फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. यह लूट 21 लाख रुपये की बताई जा रही है, हालांकि मिलान के बाद पता चल पाएगा कि कुल कितने रुपये की लूट हुई है. आंकड़े कुछ घट-बढ़ भी सकते हैं.

तीन से चार के करीब थी बदमाशों की संख्या

कहा जा रहा है कि लूटपाट करने वाले बदमाशों की संख्या तीन से चार थी. नकाब पहनकर वे लोग बैंक में सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच घुसे थे. मैनेजर के अनुसार लूटी गई कुल राशि 21 लाख है. बताया गया कि बदमाशों ने बैंक कर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया था. इस मामले में पटना पश्चिम के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि करीब 21 लाख रुपये की लूट हुई है. लुटेरे डीवीआर को अपने साथ लेकर चले गए हैं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. उनके भागने के रास्ते की तरफ भी पता किया जा रहा है. डॉग स्क्वॉड की टीम बुलाई गई है. एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है. जल्द से जल्द जो अपराधी हैं उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

इस तरह की घटनाओं से कानून व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल

बता दें कि बिहार में इन दिनों लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं. लगातार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इसको लेकर सरकार को घेर भी रहे हैं. अभी हाल ही में पूर्णिया के तनिष्क शोरूम से करोड़ों की लूट हुई थी. हालांकि इसमें कई अपराधी पकड़ लिए गए हैं. लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

 

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

 

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना में युवक की नशे से मौत:एक साल पहले भाई की हादसे में गई थी जान, परिजन बोले- नशे ने पूरा परिवार तबाह किया

Buland kesari/पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बावजूद युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। लुधियाना के कूमकलां थाना...

You cannot copy content of this page