iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeHaryanaखड़े ट्रॉले में घुसी प्राइवेट बस ,ड्राइवर की गर्दन कटकर हुई अलग,...

खड़े ट्रॉले में घुसी प्राइवेट बस ,ड्राइवर की गर्दन कटकर हुई अलग, 27 यात्री घायल; हादसे के वक्त सभी सो रहे थे

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland Kesari ;-हरियाणा के जींद में प्राइवेट बस सड़क पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई। इसमें बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बसउसकी गर्दन कटकर ट्रॉले में जा गिरी। हादसे में कई सवारियां भी घायल हुईं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। कुछ को हालत गंभीर होने के कारण रोहतक PGI रेफर कर दिया गया है।हादसा नेशनल हाईवे 152 डी पर हुआ। ये डबल डेकर बस जयपुर से लु​धियाना जा रही थी। इसमें कुल 52 यात्री सवार थे, जो अलग-अलग जगहों पर जा रहे थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक ड्राइवर के शव को जींद के सामान्य अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ​भिजवाया।हादसे के वक्त सवारियां सो रही थी
सवारियों के मुताबिक बस रात को लगभग 10 बजे जयपुर से चली थी। रात के समय लगभग सभी सवारियां सो रही थी। बस की स्पीड ज्यादा थी। सुबह करीब साढ़े 3 बजे जब बस किलाजफरगढ़ गांव के पास पहुंची तो ड्राइवर उसे कंट्रोल नहीं कर पाया। इससे बस की सड़क पर खड़े ट्रॉले से टक्कर हो गई। जैसे ही बस ट्रॉले से टकराई तो चीख पुकार मच गई।27 यात्री थे सवार, 17 को PGI रेफर किया
ड्राइवर की गर्दन कट गई। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं 27 यात्री घायल हो गए। जिनमें 8 महिलाएं हैं। 17 घायल सवारियों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। यात्रियों ने ही डायल 112 पर फोन किया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी को बुलाकर ड्राइवर के शव को बस से बाहर निकलवाया, जबकि घायलों को अस्पताल भिजवाया।टॉयलेट करने के लिए रुका था ट्रॉला ड्राइवर


हादसे में बस के सभी शीशे टूट गए। अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक ट्रॉला ड्राइवर टॉयलेट करने के लिए रुका था। टॉयलेट करने के बाद वह ट्रॉला के पास पहुंचने ही वाला था कि तभी बस ट्रॉला से टकरा गई। फिलहाल पुलिस की मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page