iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413 iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharPunjab News: NRI पर गोलियां चलाने का मामला; देखिए कैसे अपनों ने...

Punjab News: NRI पर गोलियां चलाने का मामला; देखिए कैसे अपनों ने ही दी थी सुपारी, करीबी रिश्तेदार गिरफ्तार

Date:

National News

Accident : ਬੱਸ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਦੀ ਟੱਕਰ ‘ਚ 5 ਦੀ ਮੌਤ, 14 ਜ਼ਖਮੀ

Buland kesari;- (accident: 5 killed, 14 ) ਮਹਾਰਾਸ਼ਟਰ ਦੇ...

NTPC ਗ੍ਰੀਨ ਐਨਰਜੀ ਲਿਆਏਗੀ 10,000 ਕਰੋੜ ਦਾ IPO

Buland kesari;- (NTPC Green Energy will launch IPO) ਭਾਰਤੀ...
iTree Network Solutions +91-8699235413

Buland kesari;-पंजाब के अमृतसर में शनिवार सुबह NRI पर उसके घर में घुसकर फायरिंग करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने घायल NRI सुखचैन सिंह की पहली पत्नी के पिता के अलावा 4 अन्य को भी गिरफ्तार किया है। जिन्होंने हमलावरों की मदद की थी। हमलावरों की पुलिस पहचान कर चुकी है, दावा है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगाNRI

जांच के बाद स्पष्ट हो गया है कि हमला करने वाले गुरिंदर सिंह सुक्खा गरनेड निवासी कपूरथला और जालंधर निवासी गुरकीरत सिंह गुरी हैं। वहीं पुलिस ने तरनतारन निवासी जगजीत सिंह और चमकौर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हमलावरों की घटना से पहले व बाद में मदद की थी। वहीं एक होटल का मालिक जगदंबर अतरी और अभिलाष भास्कर को भी अरेस्ट किया है। इन्होंने हमलावरों को बिना आईडी के अपने होटल में पनाह दी थी।
NRI पर हमला कराने वाले उसकी पहली पत्नी के मायके वाले ही हैं, जो अमेरिका में ही रह रहे हैं। अमृतसर पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि ये एक पारिवारिक मामला था। पुलिस जांच में ये भी स्पष्ट हमलावरों को पैसे मृतक पत्नी के भाई ने ट्रांसफर किए थे। विदेश में बैठ मृतक पत्नी के परिवार वालों ने पूरी प्लानिंग की थी।
वहीं, बीते दिन अमृतसर पुलिस की एक टीम मृतक पत्नी के मायके होशियारपुर स्थित टांडा पहुंची। जहां से मृतक पत्नी के पिता को अरेस्ट कर लिया गया है। इसके अलावा जो 4 अन्य अरेस्ट किए गए हैं, वे हमलावरों की मदद करने वाले आरोपी हैं।

स्पेशल डीजीपी डोके ने बताया कि गोलियां चलाने वाला एक आरोपी जालंधर और दूसरा कपूरथला का है। दोनों का क्रिमिनल बैकग्राउंड है। एक के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं, जिनमें कुछ एनडीपीएस व लड़ाई झगड़े के हैं। जबकि दूसरे के खिलाफ NDPS के मामले दर्ज हैं।

दोनों के खिलाफ LOC जारी कर दी गई है, ताकि वे विदेश भाग ना सकें। हमलावर जिस बाइक पर आए थे, उसकी भी डिटेल्स पुलिस के पास उपलब्ध हो गई हैं।
परिवार के सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि सुखचैन का अपनी पहली पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था। उसकी पहली पत्नी ने 2022 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मृतक पत्नी के मायके पक्ष की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
जिसमें सुखचैन सिंह, उनके भाई और मां के खिलाफ एफआईआर हुई थी। लेकिन सुखचैन सिंह और भाई विदेश में थे। जांच के बाद सिर्फ मां के खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है।

परमजीत ने बताया कि सुखचैन अमेरिका में रहता था। अमेरिका में उसका एक भाई है। लेकिन पत्नी की आत्महत्या के बाद वह बच्चों की देखभाल के चलते करीब 1 साल से भारत में रह रहा था। बीच में वह काम के सिलसिले में कई बार अमेरिका गया। तकरीबन एक महीने पहले उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद सुखचैन एक महीने से अमृतसर के दबुर्जी में ही रुका हुआ था।

सुखचैन के परिवार ने बताया कि मृतक पत्नी के मायके वाले लगातार धमकियां दे रहे थे। 5 महीने पहले भी उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर धमकाया था। लेकिन सुखचैन इसे अनदेखा करता रहा।
फिलहाल घायल NRI का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक गोली उनके जबड़े व दूसरी बाजू में लगी है। हमलावरों ने 3 गोलियां चलाई थी, जिनमें से 2 सुखचैन को लगी। 3 गोलियां चलने के बाद हमलावरों की पिस्टल अटक गई। जिसके चलते वे और गोलियां नहीं चला सके और उन्हें वहां से जाना पड़ा।

 

हर विधानसभा सीट पर कम से कम 5 बड़े दावेदार, टिकट पर चर्चा, पर कैसे बनेगी BJP प्रत्याशियों की लिस्ट?

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

ਘਰ ‘ਚ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ‘ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ, ਹੋਇਆ ਹੰਗਾਮਾ

iTree Network Solutions
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page